Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

रघुवंश प्रसाद सिंह सादगी की अप्रतिम मिसाल थे : सीएम योगी

cm yogi

cm yogi

लखनऊ। बिहार और केन्द्र की राजनीति में अतुलनीय योगदान देने वाले राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के वरिष्ठ नेता रघुवंश प्रसाद सिंह के निधन पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख व्यक्त किया है। योगी ने कहा कि ग्रामीण पृष्ठभूमि से संबंध रखने वाले श्री सिंह सादगी की अप्रतिम मिसाल थे।

गुलाम नबी आजाद बोले- विपरीत परिस्थितियों के बावजूद अहम मुद्दों पर चर्चा जरूरी

श्री योगी ने ट्वीट किया “ सादगी की अप्रतिम मिसाल, ग्रामीण पृष्ठभूमि से संबंध रखने वाले वरिष्ठ राजनेता श्री रघुवंश प्रसाद सिंह जी का निधन अत्यंत दुःखद है। ग्राम्य विकास मंत्रालय में उन्होंने सराहनीय कार्य किया। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। ॐ शांति।”

गौरतलब है कि लालू प्रसाद यादव के सबसे करीबी रघुवंश प्रसाद सिंह (74) का रविवार को नई दिल्ली के एम्स में निधन हो गया। उन्हे सांस की बीमारी के चलते भर्ती किया गया था। श्री सिंह 1977 में पहली बार विधायक बने थे। वह पांच बार सांसद चुने गए थे।

 

Exit mobile version