Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

2026 में राहु-सूर्य बनाएंगे ग्रहण योग, इनके जीवन में आएगी आफत!

Panchagrahi Yog

Panchagrahi Yog

ज्योतिषविदों के अनुसार, साल 2026 में कई शुभ और अशुभ योग बनेंगे। इन्हीं में शामिल होगा ग्रहण योग (Grahan Yog) । ज्योतिष शास्त्र में ये योग बहुत ही अशुभ और खतरनाक माना जाता है। जब सूर्य या चंद्रमा, राहु या केतु के साथ एक ही राशि में विराजमान हो जाते हैं या बहुत ज्यादा पास आ जाते हैं, तब ग्रहण योग बनता है।

साल 2026 में राहु और सूर्य इस अशुभ योग का निर्माण करेंगे। द्रिक पंचांग के अनुसार, साल 2026 में ग्रहों के राजा सूर्य शनि देव की राशि कुंभ में प्रवेश करेंगे, जहां पहले ही राहु विराजमान हैं। इससे ही ग्रहण योग (Grahan Yog) का निर्माण होगा। 13 फरवरी 2026 को सूर्य का कुंभ राशि में प्रवेश होगा। उस समय इन दोनों ग्रहों की युति बनेगी, जो 15 मार्च 2026 तक रहेगी। ग्रहण योग के बनने से कई राशि के जातकों के जीवन में आफत आ सकती है। ग्रहण योग से इन तीन राशि वालों को बेहद सावधान रहना होगा।

मीन राशि

साल 2026 में ग्रहण योग (Grahan Yog) के बनने से मीन राशि के जातकों पर आफत का पहाड़ टूट सकता है। ये समय मीन राशि के जातकों के लिए बहुत कष्टदायी रहने वाला है। इस समय में मीन राशि वालों को आर्थिक रूप से सतर्क रहने की आवश्यकता है। नए प्रोजेक्ट या कारोबार में नुकसान हो सकता है। नौकरी में प्रमोशन लेट हो सकता है।

कन्या राशि

साल 2026 में ग्रहण योग (Grahan Yog) का कन्या राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। आर्थिक दृष्टि से कन्या राशि वालों के लिए ये समय चुनौती से भरा रहने वाला है। बड़े फैसलों से नुकसान हो सकता है। नौकरी में नए अवसर लाभ देते दिखाई नहीं दे रहे हैं। सेहत भी खराब हो सकती है।

कर्क राशि

साल 2026 में ग्रहण योग (Grahan Yog) की वजह से कर्क राशि के जातकों की आर्थिक हालत अस्थिर रह सकती है। निवेश और कारोबार में जोखिम बढ़ सकता है। अचानक बड़े खर्च सामने आ सकते हैं। पूराने कर्ज का दबाव महसूस हो सकता है।

Exit mobile version