Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

राहु दोष से हैं परेशान, तो जौ के इन टोटकों का करें उपयोग

Jau

Jau

मनुष्य का जीवन सुख-दुख से भरा रहता है। हर किसी के जीवन में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। कभी अच्छा समय, तो कभी बुरा समय चलता है, लेकिन लगातार जीवन में परेशानियां बनी हुई हैं। इसके पीछे का कारण ग्रह दोष हो सकता है। ग्रह दोष को दूर करने के ज्योतिष में कई उपाय बताए गए हैं। इन उपायों का जीवन में इस्तेमाल कर ग्रह दोष को दूर किया जा सकता है। इन्हीं में से एक उपाय ज्योतिष में जौ (Jau) का बताया गया है। इसका इस्तेमाल कर घर में सुख-शांति की स्थापना होती है, क्यों कि लक्ष्मी का वास हो जाता है। जौ का हिन्दू धर्म में हर पूजा पाठ और विशेष अनुष्ठान में उपयोग होता है। हम आपको आज इस आर्टिकल में जौ (Jau) के कुछ असरदार उपायों के बारे में बताएंगे।

जौ (Jau) के टोटके

1- पूर्णिमा या अमावस्या के दिन जौ (Jau) का टोटका करना चाहिए। आप जौ का हवन कर सकते हैं, ऐसा कर घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव खत्म हो जाता है। घर के सदस्य सुख-शांति से रहते हैं।

2- आपके जीवन में राहु की वजह से परेशानी हो रही है। हर बनते काम बिगड़ जाते हैं, तो जौ (Jau) का टोटका कर सकते हैं। आप कोयला, कच्चा दूध, नारियल, तिल, तांबा और दुर्वा के साथ जौ को बहते जल में प्रवाहित कर दें। आप देखेंगे कि राहु का नकारात्मक प्रभाव आपके जीवन से हट जाएगा। आप शनिवार के दिन कबूतर को जौ खिला सकते हैं। यह उपाय भी राहु के प्रभाव को कम कर देता है।

3- आप अगर आर्थिक स्थिति के खराब होने से परेशान हैं। आप पर लगातार कर्ज चढ़ता चला जा रहा है, तो एक मुट्ठी जौ (Jau) को लाल कपड़े में बांधकर सोते समय अपने बेड के नीचे सिरहने में रख दें। सुबह उठते ही सबसे पहले उन जौ को पशुओं को डाल दें।

4- आर्थिक स्थिति को बेहतर करने के लिए जौ (Jau)  का टोटका कर सकते हैं। जौ को शास्त्रों में सोने के समान शुद्ध माना गया है। उसका दान सबसे उत्तर बताया गया है। जौ का गरीबों को दान करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।

Exit mobile version