Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

इस दिन होगा राहु का कुंभ गोचर, इन राशियों का बदलेगा समय

Rahu-Ketu

Rahu-Ketu

ज्योतिष शास्त्र में राहु (Rahu) को मायावी ग्रह माना गया है। राहु इस समय मीन राशि में विराजमान हैं। होली बाद राहु का गोचर कुंभ राशि में होगा। इस साल होली 14 मार्च 2025 को है। राहु-केतु हमेशा वक्री अवस्था में गोचर करते हैं यानी उलटी दिशा में आगे बढ़ते हैं। राहु गोचर का प्रभाव मेष से लेकर मीन राशि पर पड़ेगा। ज्योतिष गणना के अनुसार, कुछ राशि वालों के लिए राहु गोचर अत्यंत शुभ रहने वाला है। राहु का कुंभ गोचर 18 मई 2025, रविवार को होगा और इस राशि में राहु 5 दिसंबर 2026 तक विराजमान रहेंगे। जानें राहु (Rahu) के शनि की राशि कुंभ में जाने से किन राशि वालों का आएगा अच्छा समय।

1. वृषभ राशि- राहु (Rahu) के गोचर से वृषभ राशि वालों के लिए अच्छे समय का निर्माण होगा। भाग्य का साथ मिलेगा। भाग्यवश कुछ काम भी बनेंगे। कार्यक्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। जीवन में खुशियों का आगमन होगा। आर्थिक व शारीरिक रूप से बेहतर स्थिति में आएंगे। कोई सपना सच हो सकता है।

2. सिंह राशि- सिंह राशि वालों के लिए राहु (Rahu) का कुंभ गोचर लाभकारी रहने वाला है। व्यक्तिगत व व्यावसायिक जीवन के लिए अच्छा समय रहेगा। नौकरी पेशा की तलाश करने वालों का इंतजार खत्म हो सकता है। जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। कोर्ट-कचहरी में विजय के संकेत हैं। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा।

3. धनु राशि- राहु (Rahu) गोचर का धनु राशि वालों पर शुभ प्रभाव पड़ेगा। धन संबंधी परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। महत्वपूर्ण फैसला लेने के लिए अच्छे समय का निर्माण होगा। आर्थिक रूप से समृद्ध होंगे। मानसिक तनाव दूर होगा। जीवन में खुशियों का आगमन होगा। कारोबार में वृद्धि के योग हैं।

4. मीन राशि- मीन राशि वालों के लिए राहु (Rahu) गोचर सकारात्मक प्रभाव डालेगा। राहु के कुंभ गोचर से मीन राशि वालों को आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी-चाकरी में अच्छे समय का निर्माण होगा। जरूरत के हिसाब से जीवन में वस्तुएं उपलब्ध होंगी। हालांकि निवेश वर्जित रहेगा। व्यापारिक स्थिति तेजी से अच्छी हो जाएगी।

Exit mobile version