Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

राहुल और प्रियंका गांधी ने गुरु रविदास के दरबार में हाजिरी लगाकर छका लंगर

rahul-priyanka

rahul-priyanka

वाराणसी। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi) के बुधवार को बाबतपुर के लालबहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पहुंचने पर पार्टी के स्थानीय नेताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

स्वागत करने वालों में पूर्व विधायक एवं पिंडरा सीट के प्रत्याशी अजय राय, जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल, महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे समेत प्रमुख नेता शामिल थे। एयरपोर्ट पर प्रियंका गांधी पहले आईं। विमान से उतरने के बाद वीआईपी लाउंज में रुककर उन्होंने राहुल के आने का इंतजार किया।

राहुल चार्टर विमान से वाराणसी एयरपोर्ट पर पहुंचे, जहां प्रियंका और अन्य नेताओं ने स्वागत किया। एयरपोर्ट से दोनो भाई-बहन एक ही वाहन में बैठकर संत रविदास के जयंती (Sant Ravidas Jayanti)  समारोह में भाग लेने के लिए जन्मस्थली सीर गोवर्धन पहुंचे।

पंजाब के सीएम चन्नी ने वाराणसी में संत शिरोमणि के दरबार में लगाई हाजिरी

संत रविदास के जयंती (Sant Ravidas Jayanti) समारोह में दोनों भाई-बहन (Rahul-Priyanka) पूर्व में भी शामिल हो चुके हैं। विधानसभा चुनाव के बीच जयंती समारोह में भाग लेने आए राहुल और प्रियंका संत निरंजनदास सहित अन्य संतों का आर्शीवाद लिया। संत के दरबार में हाजिरी लगाने के बाद लंगर भी छका।

दोनों नेताओं के रविदास मंदिर में आने के सियासी मायने भी हैं। इसे उत्तर प्रदेश और पंजाब में दलित मतदाताओं को साधने के प्रयास के तौर पर भी देखा जा रहा है। प्रियंका पार्टी की खोई सियासी जमीन को वापस पाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। इसके पहले पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पंजाब में चुनावी व्यस्तता के बीच आधी रात को ही काशी पहुंच गए। उन्होंने तड़के काशी विश्वनाथ मंदिर और गुरु रविदास के दर पर माथा टेका। मुख्यमंत्री चन्नी सीर गोवर्धन के संत रविदास मंदिर में दर्शन पूजन करने के बाद राहुल और प्रियंका के आने के पहले ही पंजाब लौट गये।

Exit mobile version