Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

राहुल में क्षमता नहीं है, इसलिए वे दूसरों को दोष देते हैं: शिवराज चौहान

शिवराज चौहान

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि स्वयं राहुल गांधी में क्षमता नहीं इसलिए वे दूसरों को दोष देते हैं।

भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी निभाएंगी पुलिस ऑफिसर का किरदार

श्री चौहान ने ट्वीट के माध्यम से श्री गांधी पर हमला करते हुए कहा कि जिन्होंने लोकतंत्र का गला घोंटा, लोकतंत्र समाप्त कर आपातकाल लगाया। हज़ारों लोगों को जेल में डालकर अनेक परिवार तबाह किए, वही लोग आज भारत में लोकतंत्र न होने की बात करते हैं। तो हंसी भी आती है और उनकी सोच पर दया भी आती है। राहुल जी में क्षमता नहीं है इसलिए वे दूसरों को दोष देते हैं।

Exit mobile version