• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रधानमंत्री देश में ठगी का व्यापार कर रहे हैं: राहुल गांधी

Writer D by Writer D
15/02/2024
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Rahul Gandhi

Rahul Gandhi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) पर सीधा हमला करते हुए गुरुवार को कहा कि वह झूठ बोलते हैं और देशवासियों को झूठे सपने दिखाकर वोट के लिए ठगी का व्यापार कर रहे हैं।

श्री गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि श्री मोदी आज देश की जनता को गुमराह करने के लिए गारंटी की बात करते हैं लेकिन सच यह है कि उन्होंने पहले जिन गारंटियों की बात की थी वह सब झूठ साबित हुई और उनमें से कोई भी वादा पूरा नहीं किया है।
उन्होंने (Rahul Gandhi) कहा ‘मोदी जी ‘नई गारंटियों’ से पहले ‘पुरानी गारंटियों’ का हिसाब करो। दस सालों से झूठे सपनों का बाइस्कोप लेकर घूम रहे प्रधानमंत्री देश में ठगी का व्यापार कर रहे हैं। भाजपा सरकार मतलब झूठ और अन्याय की गारंटी, देश के सपनों के साथ न्याय कांग्रेस करेगी।’

राहुल (Rahul Gandhi)  ने कहा कि मोदी जी नई गारंटियों की बात करते हैं। लेकिन उससे पहले वो पुरानी गारंटियों का तो हिसाब करें। पीएम मोदी के 10 साल अन्याय काल के रहे हैं। उन्होंने देश के लोगों को बस झूठ कहा है। राहुल ने प्वाइंटर्स के जरिए कहा-

  • 2 करोड़ नौकरी हर साल की गारंटी – झूठ
  •  किसान की आय दोगुनी करने की गारंटी – झूठ
  •  काला धन वापस लाने की गारंटी – झूठ
  • महंगाई कम करने की गारंटी – झूठ
  • हर खाते में ₹15 लाख की गारंटी – झूठ
  • महिला सुरक्षा और सम्मान की गारंटी – झूठ
  • 100 स्मार्ट सिटी बनाने की गारंटी – झूठ
  •  रुपए को मज़बूत करने की गारंटी – झूठ
  •  चीन को लाल आंख दिखाने की गारंटी – झूठ
  • न खाऊंगा, न खाने दूंगा की गारंटी – झूठ
    अबू धाबी से ‘मोदी की गारंटी’

बता दें, PM मोदी ने अबू धाबी में कहा- भारत 11वें नंबर से दूसरे नंबर की अर्थव्यवस्था बन गया है। इसी भरोसे के दम पर मोदी ने एक गारंटी भी दी है। मोदी की गारंटी आप जानते हैं। मोदी ने अपने तीसरे टर्म में भारत को तीसरे नंबर की इकोनॉमी बनाने की गारंटी दी है। मोदी की गारंटी यानी गारंटी पूरा होने की गारंटी। लोगों के जीवन स्तर को सुधारने के लिए उनकी परेशानियां कम करने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। हमने 4 करोड़ से ज्यादा परिवारों को पक्का घर बनाकर दिया है। हमने 10 करोड़ से ज्यादा परिवारों को नल से जल का कनेक्शन दिया है। हमने 50 करोड़ से ज्यादा लोगों को बैंकिंग सिस्टम से जोड़ा है।

पीएम मोदी OBC नहीं, वे जनरल कास्ट में पैदा हुए…, राहुल गांधी का बड़ा हमला

मोदी ने कहा कि हमने 50 करोड़ से ज्यादा लोगों को 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा दी है। गांव-देहात के लोगों को इलाज में दिक्कत न हो, इसके लिए हमने डेढ़ लाख से ज्यादा आरोग्य मंदिर बनवाए हैं। जो लोग बीते दिनों भारत गए होंगे वो जानते हैं कि भारत में कितनी तेजी से बदलाव आ रहा है। संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज भारत की पहचान नए आइडिया और नए इनोवेशन से बन रही है। आज भारत की पहचान एक वाइब्रेंट टूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप में बन रही है। आप सभी भारत में आई डिजिटल क्रान्ति को जानते हैं, उसकी प्रशंसा पूरी दुनिया में हो रही है। इसका लाभ आपको भी मिले, हम प्रयास कर रहे हैं।

Tags: delhi newsNational newspm modirahul gandhi
Previous Post

जानें क्या है इलेक्टोरल बॉन्ड, जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक?

Next Post

जया प्रदा हो सकती है गिरफ्तार, इस मामले में रामपुर पुलिस कर रही तलाश

Writer D

Writer D

Related Posts

Startup
उत्तर प्रदेश

महिला निदेशकों की अगुवाई में यूपी का स्टार्टअप बूम, 174 से 2525 पहुंची संख्या

19/03/2026
Jail instructions on involvement of gas agency owner
राष्ट्रीय

गैस एजेंसी स्वामी की संलिप्तता पर सीधे जेल के निर्देश, होम डिलीवरी अनिवार्य

19/03/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य शुभारंभ

19/03/2026
CM Nayab Singh Saini
Main Slider

CM सैनी ने खोला खजाना, किसानों को मिलेगी 5 साल की फाइनेंशियल सपोर्ट

19/03/2026
CM Vishnu Dev Sai
Main Slider

जशपुर को विकास की नई सौगात : मुख्यमंत्री ने 19.51 करोड़ के 6 विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

19/03/2026
Next Post
Jayaprada

जया प्रदा हो सकती है गिरफ्तार, इस मामले में रामपुर पुलिस कर रही तलाश

यह भी पढ़ें

vacciantion

यूपी में 5,626 मरीज हुए कोरोना मुक्त, रिकवरी दर हुई 96.9 फीसदी

01/06/2021

सीएम धामी ने ककरा क्रोकोडाइल ट्रेल का किया शुभारंभ

29/12/2021
Abu Qatal

भारत का एक और दुश्मन ढेर, मारा गया हाफिज सईद का करीबी अबु

16/03/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version