Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

राजीव गांधी को याद कर इमोशनल हुए राहुल, कहा- पिता की कमी महसूस करता हूं

rahul gandhi

rahul gandhi

नई दिल्ली। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी के कई अन्य नेताओं ने शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि (Rajiv Gandhi death Anniversary) पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

कांग्रेस नेताओं ने आधुनिक भारत के निर्माण में राजीव गांधी (Rajeev Gandhi) के योगदान को भी याद किया। सोनिया गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और कई अन्य कांग्रेस नेताओं ने ‘वीर भूमि’ पहुंचकर राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

पिता (Rajeev Gandhi) को याद करते हुए राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने ट्वीट किया, ‘मेरे पिता एक दूरदर्शी नेता थे, जिनकी नीतियों से आधुनिक भारत को आकार देने में मदद मिली। वह एक करुणामयी और दयालु व्यक्ति थे। मेरे और प्रियंका के लिए एक अद्भुत पिता थे, जिन्होंने हमें क्षमा और सहानुभूति के मूल्य के बारे में बताया।’ उन्होंने कहा, ‘मैं उनकी कमी महसूस करता हूं, उस समय को सप्रेम याद करता हूं, जो हमने साथ गुजारे थे।’ प्रियंका गांधी ने अपने पिता के बारे में किए गए राहुल गांधी के ट्वीट को रिट्वीट किया।

मौसम ने बदला मिजाज, हल्की बारिश ने लखनऊ को दिलाई गर्मी से निजात

राजीव गांधी का जन्म 20 अगस्त 1944 को हुआ था। उन्होंने प्रधानमंत्री के तौर पर 1984 से 1989 तक देश का नेतृत्व किया। 21 मई 1991 को तमिलनाडु में लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान उनकी हत्या कर दी गई थी।

Exit mobile version