• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राहुल गांधी ने नरीमन के निधन पर जताया शोक, कहा- देश ने एक महान कानून विद को खो दिया

Writer D by Writer D
21/02/2024
in राजनीति, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
Fali S Nariman, Rahul Gandhi

Fali S Nariman, Rahul Gandhi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नयी दिल्ली। कांग्रेस केपूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने प्रख्यात न्यायविद तथा उच्चतम न्यायालय के मशहूर अधिवक्ता फ़ाली एस नरीमन (Fali S Nariman) के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा है कि देश ने एक महान कानून विद को खो दिया है।

श्री गांधी ने कहा “फली नरीमन (Fali S Nariman) के परिवार और दोस्तों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं। उनके निधन से कानूनी समुदाय में गहरी शून्यता पैदा हो गई है। उन्होंने कई ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण मामलों को सुलझाने न सिर्फ अपना अहम योगदान दिया बल्कि हमारे संविधान की पवित्रता और नागरिक स्वतंत्रता को बनाए रखने के लिए न्यायविदों की नयी पीढ़ियों को भी प्रेरित किया है। न्याय और निष्पक्षता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता हमेशा हमारा मार्गदर्शन करती रहेगी।”

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे ने शोक प्रकट करते हुए कहा “प्रख्यात न्यायविद्, वरिष्ठ अधिवक्ता और नागरिक स्वतंत्रता के प्रबल समर्थक फली एस नरीमन (Fali S Nariman) का निधन कानूनी व्यवस्था के लिए एक बड़ी क्षति है। सिद्धांतों से कभी समझौता किए बिना जीवनभर प्रतिबद्धता तथा दृढ़ता के साथ काम करते रहे पद्म विभूषण नरीमन के परिवार के सदस्यों और दोस्तों के प्रति मेरी गहरी संवेदना। उनकी आत्मा की शांति की प्रभु से कामना करता हूँ।”

पूर्व ASG और दिग्गज वकील फली एस नरीमन का निधन, 95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

कांग्रेस प्रवक्ता तथा प्रसिद्ध अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने उनके निधन की जानकारी देते हुए ट्वीट किया “एक युग का अंत हुआ है। फ़ाली नरीमन अब हमारे बीच नहीं रहे हैं। वे हमारे दिलों में हमेशा बसे रहेंगे।”

गौरतलब है कि महान न्यायविद फ़ाली एस नरीमन का आज यहां 95 वर्ष की आयु में निधन हो गया। बताया गया है कि वह कुछ दिन से अस्वस्थ चल रहे थे।

Tags: congressdelhi newsFali S NarimanNational newsrahul gandhiSupreme Court
Previous Post

पूर्व ASG और दिग्गज वकील फली एस नरीमन का निधन, 95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Next Post

सेंट मैरी स्कूल की प्रिंसिपल की बेटी ने की आत्महत्या, वजह कर देगी हैरान

Writer D

Writer D

Related Posts

Cabinet meeting held under the chairmanship of CM Vishnu Dev Sai
राजनीति

10 अक्टूबर को साय कैबिनेट की बैठक, इन अहम मुद्दों पर होगा निर्णय

07/10/2025
CM Yogi inaugurated 15 Seva Shakti Kendras
Main Slider

मिशन शक्ति अभियान नारी सशक्तीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण: सीएम योगी

07/10/2025
Mission Shakti
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की यूपी पुलिस ने साढ़े आठ लाख वाहनों को किया चेक, 9 हजार से अधिक वाहनों से हटाई काली फिल्म

07/10/2025
CM Yogi
Main Slider

सफाई कर्मचारी के साथ अप्रिय घटना पर 35-40 लाख देने की करेंगे व्यवस्था: सीएम योगी

07/10/2025
azam khan
Main Slider

बड़प्पन है उनका एक बकरी-भैंस चोर से मिलने आ रहे… अखिलेश के आने से पहले आजम खां का तंज

07/10/2025
Next Post
St. Mary's School

सेंट मैरी स्कूल की प्रिंसिपल की बेटी ने की आत्महत्या, वजह कर देगी हैरान

यह भी पढ़ें

CM Yogi

पीएम मोदी ने बदल दी देश की तस्वीर: सीएम योगी

07/01/2024
Loot

बेखौफ चोरों ने  एक ही रात में कई दुकानों के ताले तोड़ कीमती सामान सहित उड़ाई नकदी

17/03/2021
Smartphone companies extend warranty due to Corona's growing transition

कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए स्मार्टफोन कंपनियों ने बढ़ाई वारंटी

21/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version