Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

राहुल गांधी को मिला नया बंगला, प्रियंका देखने पहुंचीं

Rahul Gandhi

Rahul Gandhi

नई दिल्ली। लोकसभा में नेता विपक्ष बनने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को अब नया बंगला दिया जा रहा है। विपक्ष के नेता को कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त होता है। ऐसे में हाउस कमेटी ने कांग्रेस नेता को बंगला नंबर 5, सुनहरी बाग रोड की पेशकश की है। आज उनकी बहन प्रियंका गांधी ने उन्हें आवंटित किए जा रहे बंगला का दौरा किया।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) वर्तमान में अपनी मां सोनिया गांधी के साथ उनके 10 जनपथ वाले आवास में रह रहे हैं। 2004 में सांसद बनने के बाद से राहुल गांधी (Rahul Gandhi) 12 तुगलक लेन स्थित अपने आवास पर रह रहे थे।

मोची की दुकान पर पहुंचे राहुल गांधी, इस बात पर की चर्चा

पिछले साल मानहानि के एक मामले में दोषी ठहराये जाने के बाद उनकी सदस्यता चली गई थी। इसके बाद उन्हें अपना यह आवास खाली करना पड़ा था। हालांकि बाद में सदस्यता बहाल होने के बाद उन्हें बंगला वापस मिल गया था लेकिन वे उसमें रहने नहीं गए।

Exit mobile version