Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

राहुल गांधी ने लाल चौक पर फहराया तिरंगा

rahul gandhi

rahul gandhi

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई ये यात्रा अब जम्मू कश्मीर की राजधानी श्रीनगर पहुंच चुकी है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने श्रीनगर के ऐतिहासिक लाल चौक पर रविवार को तिरंगा फहराया।

राहुल गांधी के श्रीनगर शहर के ऐतिहासिक लाल चौक पर तिरंगा फहराने के कार्यक्रम को लेकर पुलिस-प्रशासन भी एक्शन में नजर आया। सुरक्षा-व्यवस्था को देखते हुए लाल चौक को सील कर दिया गया था और आम नागरिकों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई थी। राहुल गांधी के साथ इस दौरान उनकी बहन प्रियंका गांधी और पार्टी के कई वरिष्ठ नेता भी नजर आए।

इससे पहले राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आज सुबह 11 बजे पंथा से हुई। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दोपहर में श्रीनगर के लाल चौक पहुंची। लाल चौक पहुंचकर राहुल गांधी ने तिरंगा फहराया। इस दौरान राहुल गांधी के साथ उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा और कांग्रेस के कई बड़े नेता भी मौजूद रहे।

इससे पहले, रविवार को भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत से पहले राहुल गांधी ने ट्वीट कर सरकार को घेरा और पीएम मोदी पर सवाल भी दागे। राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा है कि आज कश्मीरी पंडित बीजेपी की सरकार से पूछ रहे हैं- हमारा राजनीतिक इस्तेमाल करने के अलावा आपने हमारे लिए किया ही क्या है? जवाब है प्रधानमंत्रीजी?

मुरली मनोहर जोशी ने भी फहराया था तिरंगा

श्रीनगर के लाल चौक पर साल 1992 में 26 जनवरी को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के तत्कालीन अध्यक्ष मुरली मनोहर जोशी ने तिरंगा फहराया था। तब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी और मुरली मनोहर जोशी ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक एकता यात्रा निकाली थी। उस यात्रा का समापन श्रीनगर के लालचौक पर तिरंगा फहराने से होना था। तब नरेंद्र मोदी बीजेपी के महासचिव थे। 26 जनवरी 1992 को मुरली मनोहर जोशी ने नरेंद्र मोदी के साथ मिलकर लाल चौक पर झंडा फहरा दिया।

‘मन की बात’ में बोले प्रधानमंत्री- भारत लोकतंत्र की जननी

तब मुरली मनोहर जोशी की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठे थे। इस वक्त राहुल गांधी की सुरक्षा को लेकर कांग्रेस सवाल उठा रही है। कांग्रेस पार्टी का सीधा आरोप है कि राहुल गांधी की सुरक्षा को लेकर खिलवाड़ किया जा रहा है। लेकिन सच्चाई ये भी है कि राहुल गांधी पूरे देश की यात्रा करके कश्मीर पहुंचे हैं। जितनी सुरक्षा उन्हें कश्मीर में मिली है, उतनी देश के किसी राज्य में नहीं दी गई।

Exit mobile version