Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

दुष्कर्म के बाद हत्या की शिकार बनी बच्ची के माता-पिता से मिले राहुल गांधी

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने राष्ट्रीय राजधानी के नागल क्षेत्र में कथित रूप से दुष्कर्म के बाद एक बच्ची की हत्या की घटना पर गहरा क्षोभ व्यक्त करते हुए परिजनों से मुलाकात की और कहा कि न्याय की लड़ाई में वह उनके साथ खड़े हैं।

श्री गांधी ने परिवार के सदस्यों से मिले और घटना की जानकारी ली। ओल्ड नागल क्षेत्र में हाल ही में कथित रूप से एक बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या की गई और माता पिता को बताए बिना ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया था।

बंदूक की नोक पर बैंक में डकैती, दो किलो सोना व लाखों रुपए लूटकर बदमाश फरार

श्री गांधी ने घटना पर गहरा क्षोभ व्यक्त करते हुए कहा, “माता-पिता के आँसू सिर्फ़ एक बात कह रहे हैं- उनकी बेटी, देश की बेटी न्याय की हक़दार है। और इस न्याय के रास्ते पर मैं उनके साथ हूँ।”

Exit mobile version