• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मोची की दुकान पर पहुंचे राहुल गांधी, इस बात पर की चर्चा

Writer D by Writer D
26/07/2024
in सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश, राजनीति
0
Ramchet Mochi

Cobbler Ramchet, Rahul Gandhi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सुल्तानपुर। लोकसभा में विपक्ष के नेता और रायबरेली से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) यूपी के सुलतानपुर में आज एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश होने पहुंचे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बारे में कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के लिए उनके खिलाफ दायर मानहानि के मामले में राहुल गांधी (Rahul Gandhi) सुल्तानपुर की एक अदालत में पेश हुए। राहुल गांधी ने सुलतानपुर में आम जनता से भी मुलाकात की। कोर्ट से वापस लौटते समय राहुल गांधी एक दुकान पर रुके और दुकान चलाने वाले मोची से उन्होंने बातचीत की।

राहुल गांधी (Rahul Gandhi)  कोर्ट से वापस लखनऊ एयरपोर्ट जाते समय सुलतानपुर जिले के गुप्तार गंज कस्बे में सड़क किनारे एक मोची की दुकान पर रुके। राहुल कूरेभार थाना क्षेत्र के विधायक नगर चौराहे के पास रुके। राहुल गांधी ने मोची से जूते बनाने के बारे में जानकारी की। उन्होंने मोची से जूते बनाने से होने वाली आमदनी के बारे में भी पूछा। मोची रामचेत ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि राहुल ने उन्हें जूता सिलते हुए देखा और सिलने से जुड़ी जानकारी ली।

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने सुलतानपुर से लखनऊ के रास्ते में लोगों से बातचीत की। उन्होंने अपनी गाड़ी रोककर रास्ते में मिले छात्रों से भी उनकी समस्याएं सुनीं। नीट के छात्रों से राहुल गांधी ने पेपर लीक पर भी चर्चा की और उनसे जाना की पेपर लीक का क्या हल है। इस पर छात्रों ने कहा कि दोबारा परीक्षा होना ही हल है। छात्रों ने ये भी कहा कि उन्हें लगता है कि पेपर लीक हुआ है।

मानहानि मामले में राहुल गांधी को राहत, इतनी सिक्योरिटी और बेल बॉन्ड पर मिली जमानत

गौरतलब हो कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान 2018 में राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक बयान दिया था। इस मामले में सुल्तानपुर भाजपा जिला उपाध्यक्ष विजय मिश्रा ने उनके खिलाफ परिवाद दायर की थी। विजय मिश्रा ने 2018 में राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया। इस साल फरवरी में राहुल गांधी को कोर्ट से इस मामले में जमानत मिली थी।

Tags: rahul gandhisultanpur newsup news
Previous Post

दिल्ली एयरपोर्ट पर ASI ने खुद को मारी गोली, हालत नाजुक

Next Post

कांग्रेस का मोहरा बन चुके अखिलेश सपा को समाप्त होने से बचाने पर ध्यान दें: केशव प्रसाद मौर्य

Writer D

Writer D

Related Posts

yogi government
उत्तर प्रदेश

समाज कल्याण के लिए तत्पर योगी सरकार, त्वरित कार्रवाई से बढ़ा भरोसा

02/05/2026
Ganga Expressway
उत्तर प्रदेश

एआई और स्विस तकनीक से लैस हो रहे यूपी के एक्सप्रेसवे, योगी सरकार बना रही ‘स्मार्ट रोड नेटवर्क’

02/05/2026
Rooftop Solar
उत्तर प्रदेश

प्रदेश में 5 लाख के पार हुई रूफटॉप सोलर संयंत्र की स्थापना

02/05/2026
CM Yogi
Main Slider

औद्योगिक विकास के लिए मिशन मोड में पूरा कराएं इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाएं: मुख्यमंत्री

02/05/2026
cm dhami
राजनीति

CM धामी नगाण गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में हुए शामिल

02/05/2026
Next Post
Keshav Prasad Maurya

कांग्रेस का मोहरा बन चुके अखिलेश सपा को समाप्त होने से बचाने पर ध्यान दें: केशव प्रसाद मौर्य

यह भी पढ़ें

loot

दिनदहाड़े गल्ला व्यवसायी से पांच लाख की लूट, जांच में जुटी पुलिस

21/03/2021

ट्रांसफर से बौखलाए सिपाही ने दी पुलिसकर्मी को धमकी, कहा- आगरा में रह नहीं पाओगे

06/08/2021
virat kohli

पर्थ टेस्ट से 48 घंटे पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, कोहली ने किया संन्यास का ऐलान

20/11/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version