• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राहुल गांधी ने केंद्र सरकार के कोविड प्रबंधन पर जारी किया श्वेत पत्र

Writer D by Writer D
22/06/2021
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, यात्रा, राष्ट्रीय
0
Rahul Gandhi

Rahul Gandhi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को केंद्र सरकार के कोविड प्रबंधन पर एक श्वेत पत्र जारी करते हुए कहा कि इसका उद्देश्य देश को कोरोन वायरस की संभावित तीसरी लहर के लिए तैयार करने में मदद करना है न कि सरकार की आलोचना करना।

राहुल गांधी ने वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि सारा देश जानता है कि कोविड-19 की तीसरी लहर आने वाली है और हम सरकार से इसके लिए तैयारी करने का अनुरोध करते हैं। यह स्पष्ट है कि कोविड की पहली और दूसरी लहर का प्रबंधन पर्याप्त नहीं था और हमने इसके कारणों को ही बताने की कोशिश की है।

उन्होंने कहा कि कोविड से लड़ने के लिए एकमात्र उपाय टीकाकरण है इसलिए टीकाकरण के काम को युद्ध स्तर पर और एक मिशन के रूप में किया जाना चाहिए। सरकार को सभी राज्यों के साथ समान रूप से कोविड-19 टीकाकरण के लिए व्यवहार करना चाहिए। उन्हें भाजपा या विपक्षी राज्यों के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए।

कांग्रेस नेता ने कहा कि कोरोना प्रबंधन पर श्वेत पत्र डिटेल में तैयार किया गया है और इसका लक्ष्य किसी पर ऊंगली उठाना नहीं है। इसका लक्ष्य ये नहीं है कि सरकार ने कुछ गलत किया बल्कि हम गलती की तरफ इशारा इसलिए कर रहे हैं क्योंकि हम जानते हैं कि आने वाले समय में इन गलतियों को ठीक करना होगा।

उन्होंने कहा कि पूरा देश जानता है कि दूसरी लहर से पहले हमारे वैज्ञानिकों और डॉक्टरों ने इसको लेकर सचेत किया था। उस समय सरकार को जो कदम उठाने चाहिए थे वे नहीं उठाये जिसके कारण पूरे देश को दूसरी लहर का असर सहना पड़ा।

राहुल ने आगे कहा आज हम फिर से वहीं खड़े हैं। पूरा देश जानता है कि तीसरी लहर आने वाली है। वायरस म्यूटेट कर रहा है और तीसरी लहर आएगी ही इसलिए हम एक बार फिर कह रहे हैं कि सरकार को तीसरी लहर को लेकर पूरी तैयारी करनी चाहिए। जो काम और जिन आवश्यकताओं की पूर्ति दूसरी लहर में नहीं की गयी वो सभी काम तीसरी लहर में बिलकुल किये जाने चाहिए। चाहे वह हॉस्पिटल बेड्स की आवश्यकता हो इन्फ्रास्ट्रक्चर, ऑक्सीजन, दवाइयों की आवश्यकता हो।

Tags: National newsrahul gandhirahul gandhi released white paper
Previous Post

CM बनने के बाद पहली बार डिप्टी सीएम केशव मौर्य के घर पहुंचे योगी आदित्यनाथ

Next Post

प्रेसीडेंशियल हो या महाराजा, ट्रेन से ही कानपुर आएंगे राष्ट्रपति !

Writer D

Writer D

Related Posts

besan
Main Slider

गर्मियों में भी फेस में निखार लाएगा ये आटा`

24/05/2026
Shani Jayanti
Main Slider

कुंडली में शनि के कमजोर होने पर जीवन में होती हैं ऐसी भयंकर घटनाएं, करें उपाय

24/05/2026
Main Slider

सूर्य देव को अर्घ्य देते समय करें इस मंत्र का जाप, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति

24/05/2026
Sattu ke laddu
Main Slider

गर्मियों में ठंडक देंगे ये लड्डू, नोट करें आसान रेसिपी

24/05/2026
Chardham Yatra
राजनीति

चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 लाख के करीब पहुंचे श्रद्धालु

23/05/2026
Next Post
president ramnath kovid

प्रेसीडेंशियल हो या महाराजा, ट्रेन से ही कानपुर आएंगे राष्ट्रपति !

यह भी पढ़ें

attacked

पूर्व प्रधान के पुत्र ने गोली मारकर समाप्त कर ली अपनी जीवनलीला

05/07/2021
Chardham Yatra

चार धाम में पहुंचे 2.38 लाख से अधिक श्रद्धालु

26/04/2026
Budget

Budget 2023: जानें भारत में कब पेश हुआ था पहला बजट, कैसे हुई थी इसकी शुरुआत

06/01/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version