• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राहुल गांधी बोले- देश में लगातार बढ़ती ‘असत्य की गंदगी’ भी करनी है साफ

Desk by Desk
08/08/2020
in Main Slider, ख़ास खबर, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। बता दें कि पीएम मोदी ने आज राष्ट्रीय स्वच्छता केंद्र के उद्घाटन के मौके पर कहा कि गरीबी- भारत छोड़ो, खुले में शौच की मजबूरी- भारत छोड़ो, पानी के दर-दर भटकने की मजबूरी- भारत छोड़ो। भारत छोड़ो के ये सभी संकल्प स्वराज्य से सुराज की भावना के अनुरूप ही हैं। इसी कड़ी में आज हम सभी को ‘गंदगी भारत छोड़ो’ का भी संकल्प दोहराना है।

क्यों नहीं! हमें तो एक कदम आगे बढ़कर, देश में लगातार बढ़ती 'असत्य की गंदगी' भी साफ़ करनी है।

क्या प्रधानमंत्री चीनी आक्रमण का सत्य देश को बताकर इस सत्याग्रह की शुरुआत करेंगे? pic.twitter.com/c3b5bzC48T

— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) August 8, 2020

इसी पर पलटवार करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि क्यों नहीं! हमें तो एक कदम आगे बढ़कर, देश में लगातार बढ़ती ‘असत्य की गंदगी’ भी साफ़ करनी है। क्या प्रधानमंत्री चीनी आक्रमण का सत्य देश को बताकर इस सत्याग्रह की शुरुआत करेंगे?

राहुल गांधी ने पूर्वी लद्दाख में चीनी घुसपैठ के उल्लेख वाली एक रिपोर्ट रक्षा मंत्रालय की वेबसाइट से हटाए जाने को लेकर शनिवार को बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि  यह कोई संयोग नहीं, बल्कि सरकार का लोकतंत्र विरोधी प्रयोग है। उन्होंने ट्वीट किया कि  ‘जब जब देश भावुक हुआ, फाइलें गायब हुईं। माल्या हो या राफेल, नीरव मोदी या चोक्सी, गुमशुदा लिस्ट में ताजा हैं चीनी अतिक्रमण वाले दस्तावेज़।’

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि ‘ये संयोग नहीं, मोदी सरकार का लोकतंत्र-विरोधी प्रयोग है।’ गौरतलब है कि रक्षा मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर अपलोड उस दस्तावेज को बृहस्पतिवार को हटा लिया जिस पर आधारित एक खबर अखबार में प्रकाशित हुई। खबर के मुताबिक, जून महीने की इस रिपोर्ट में कहा गया है कि चीनी सैनिकों की एकतरफा आक्रामकता से पैदा हुए हालात संवेदनशील बने हुए हैं और यह गतिरोध लंबा चल सकता है।

Tags: rahul gandhiराहुल गांधी
Previous Post

राम मंदिर निर्माण को लेकर धमकी भरा ऑडियो क्लिप वायरल, हजरतगंज थाने में मुकदमा दर्ज

Next Post

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल कोरोना वायरस पॉजिटिव

Desk

Desk

Related Posts

CM Yogi pays tribute to Buddhist religious leader Bhadant Dnyaneshwar
उत्तर प्रदेश

बौद्ध धर्मगुरु भदंत ज्ञानेश्वर को सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि

09/11/2025
PM Modi
राजनीति

प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड की विकास यात्रा से जुड़े युवाओं, उद्यमियों, महिलाओं से किया संवाद

09/11/2025
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

पूर्वी यूपी की महत्वपूर्ण उपलब्धि होगा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय: मुख्यमंत्री

09/11/2025
CM Yogi
बिहार

14 नवंबर को फिर एक बार एनडीए सरकार: योगी आदित्यनाथ

09/11/2025
PM Modi
राजनीति

PM मोदी ने उत्तराखंड की उपलब्धियों को सराहते हुए, भविष्य का रोडमैप प्रस्तुत किया

09/11/2025
Next Post
अर्जुन राम मेघवाल कोरोना पॉजिटिव

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल कोरोना वायरस पॉजिटिव

यह भी पढ़ें

House Construction

नक्शा पास करना होगा और भी महंगा, अब देना होगा ‘जल शुल्क’

17/08/2022

कुलपति सिकंदर कुमार: यूनिवर्सिटी की फाइनल ईयर की परीक्षाएं शेड्यूल के मुताबिक होगी तय

19/08/2020

सिंधु बॉर्डर पर युवक की निर्मम हत्या, हाथ काटकर लटकाया शव

15/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version