Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

राहुल गांधी बोले-देश का लोकतंत्र संविधान के दायरे में चलेगा,भाजपा के छल कपट से नहीं

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भाजपा पर छल कपट की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि देश का लोकतंत्र संविधान के दायरे में चलेगा और भाजपा इस संबंध में अपने षड्यंत्र में कामयाब नहीं होगी।

श्री गांधी ने ट्वीट किया कि भारत का लोकतंत्र संविधान के आधार पर जनता की आवाज़ से चलेगा। भाजपा के छल-कपट के षड्यंत्र को नकारकर देश की जनता लोकतंत्र और संविधान की रक्षा करेगी।

आखिर क्यों बदरीनाथ मंदिर में नहीं बजाया जाता है शंख? जानें इसके पीछे की रहस्य

 राज्यपाल लोकतंत्र की रक्षा में एक आभूषण की तरह है

इस बीच कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने  कहा कि राज्यपाल संविधान का रखवाला होता है। केंद्र सरकार तथा न्यायालय उन्हें संविधान के दायरे में काम करने के लिए पूछ सकता है।  राज्य में संविधान के पालन को लेकर भी उनसे जानकारी ले सकते है।उन्होंने कहा कि संविधान में राज्यपाल को बहुत सीमित शक्तियां प्रदान की ग्ई है।  वह लोकतंत्र की रक्षा में एक आभूषण की तरह है।

Exit mobile version