Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

राहुल गांधी ने पंडित नेहरू की 131वीं जयंती पर किया नमन, अर्पित किए श्रद्धासुमन

राहुल गांधी

राहुल गांधी

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को उनकी 131वीं जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए शनिवार को कहा कि उन्होंने जिन मूल्यों के साथ देश की समृद्धि की नींव रखी उन्हें संरक्षित करने के लिए हमें निरंतर प्रयास करना चाहिए।

जैसलमर के लोंगेवाला बार्डर पहुंचे पीएम मोदी, सैनिकों के साथ मनाएंगे दिवाली

श्री गांधी ने ट्वीट किया, “भारत आज अपने पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती मना रहा है। वह दूरदर्शी थे जिन्होंने भाईचारे, समतावाद और आधुनिक दृष्टिकोण के साथ हमारे देश की नींव रखी। इन मूल्यों को संरक्षित रखने का हर हाल में प्रयास करना होना चाहिए।”

इससे पहले वह पंडित नेहरू के समाधि स्थल शांतिवन गए और पहले प्रधानमंत्री को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

Exit mobile version