Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

राहुल गांधी का सरकार से सवाल : क्या देश ​में सिर्फ मोदी जी यात्रा कर सकते हैं?

rahul gandhi

rahul gandhi

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा को यमुना एक्सप्रेसवे पर रोक दिया है। उन्हें आगे जाने की अनुमति नहीं दी गई है। जिसके बाद वे पैदल ही हाथरस के लिए निकल गए। यमुना एक्सप्रेस-वे पर रोके जाने के बाद प्रियंका और राहुल पैदल ही हाथरस के लिए रवाना हो गए।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि यमुना एक्सप्रेसवे पर अभी-अभी पुलिस ने मुझे धक्का दिया है। मुझ पर लाठीचार्ज किया और मुझे जमीन पर फेंक दिया है। राहुल गांधी ने कहा कि मैं पूछना चाहता हूं कि क्या केवल मोदी जी इस देश में चल सकते हैं? एक सामान्य व्यक्ति नहीं चल सकता है? हमारे वाहन को रोक दिया गया, इसलिए हमने चलना शुरू किया है।

मेरी भी 18 साल की बेटी है : प्रियंका गांधी

इस दौरान प्रियंका गांधी की ओर से यूपी सरकार पर जमकर निशाना साधा है प्रियंका ने कहा कि गुस्सा आता है। मेरी भी 18 साल की बेटी है। हर महिला को गुस्सा चढ़ना चाहिए। हमारे हिंदू धर्म में कहां लिखा है कि अंतिम संस्कार परिवार के बिना हो।

जहां उन्हें रोका गया था, वहां से हाथरस की दूरी 142 किलोमीटर है। उधर, हाथरस जिलाधिकारी पी.के. लक्षकार ने बताया कि जिले में सीआरपीसी की धारा-144  लागू कर दी गई है, जो आगामी 31 अक्टूबर तक प्रभावी रहेगी। जिले की सभी सीमाएं सील कर दी गई हैं।

इस दौरान प्रियंका गांधी ने कहा कि यूपी में महिलाओं के खिलाफ अत्याचार बढ़ते जा रहे हैं। योगी आदित्यनाथ को महिलाओं की जिम्मेदारी लेनी होगी। राहुल और प्रियंका पीड़िता के परिवार से मिलने के लिए जा रहे हैं।

Exit mobile version