रांची। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भाजपा को घेरते हुए कहा कि बीजेपी की सरकारें जमीन की लुटेरी हैं। केंद्र सरकार ने 15 पूंजीपतियों का कर्जा माफ़ किया, किसानों का नहीं। जीएसटी लाया गया, पर यह गब्बर सिंह टैक्स से किसी को फायदा नहीं हुआ। झारखंड में किसानों व गरीबों की सरकार बनेगी। मैं आपको गारंटी करके देता हूं कि आपकी यहां रक्षा होगी। जहां भी भाजपा की सरकार बनती है, वहां लोगों काे दबाया जाता है, कुचला जाता है। भाजपा सरकार धर्म, विचारधारा, संस्कृति के नाम पर लोगों को कुचलने का काम कर रही है।
Congress leader Rahul Gandhi in Simdega: Wherever there is BJP govt, businessmen are given land, but farmers don't get what they want. Wherever Congress has come to power, we promised farmers' loan waiver & we fulfilled it. I promise the same for the people of #Jharkhand. pic.twitter.com/fEfHoPjXkv
— ANI (@ANI) December 2, 2019
राहुल को देख झूम उठा जनसमूह
यह आदिवासियों का जमीन पूंजीपतियों के लिए जबरन लूट लेती हैं। पांच चरणों में होने वाले झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के स्टार प्रचारक राहुल गांधी ने सिमडेगा में जनसभा को संबोधित करते हुए उक्त बातें कही। इससे पूर्व राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर को देखकर उपस्थित जनसमूह झूम उठा।
कांग्रेस के बड़े नेताओं की याद दिलाई
उन्होंने पहले झारखंड कांग्रेस के बड़े नेताओं आरपीएन सिंह, सुबोधकांत सहाय आदि नेताओं का नाम लिया। उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा, जयपाल सिंह मुंडा को याद किया और कहा कि उन्होंने रास्ता दिखाने का काम किया है। झारखंड में धन की कोई कमी नहीं है। उन्होंने जल-जंगल-खनिज आदि गिनाए और कहा कि यह चीजें छतीसगढ़ में भी हैं। एक साल के अंदर कांग्रेस ने छतीसगढ़ का चेहरा बदल दिया।
झारखंड की रक्षा के लिए कानून बनायेंगे
सीएनटी एसपीटी एक्ट में कोई बदलाव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। झारखंड में जल, जंगल, जमीन, धन की रक्षा के लिए कानून बनाएंगे। आपका धन एक बार फिर आपके हवाले करेंगे। लोकसभा चुनाव के दौरान हमने न्याय योजना की बात की थी। इससे एक भी गरीब आदमी नहीं बचता। हम लोकसभा चुनाव हार गए और न्याय योजना ला नहीं पाए। इससे युवाओं को रोजगार मिलता। आज लोगों के पास पैसा नहीं है। लोगों ने माल खरीदना बंद कर दिया। कारखाने
बंद हो गए।
मोदी की नहीं अंबानी-अडाणी की सरकार
पूरे देश में बेराेजगारी बढ़ गई। गरीबी दूर करना है तो उनकी जेब में पैसा डालना होगा। नरेंद्र मोदी इस बात को नहीं समझते। उन्होंने नोटबंदी, जीएसटी लागू कर विजय माल्या, नीरव मोदी जैसे लोगों की जेब में पैसा डाला। ये मोदी की सरकार नहीं, ये अंबानी-अडाणी की सरकार है। सरकार का लक्ष्य लोगों के जेब से पैसे निकालना है। पहले 35 किलो अनाज मिलता था। आज 5 किलो मिल रहा है। मनरेगा का पैसा बंद कर चुनिंदा लोगों को दिए गए।
हिंसा नहीं हम प्यार बाँटते हैं
अगर आप जल-जंगल-जमीन की रक्षा करना चाहते हो तब महागठबंधन की सरकार बनाना ही होगा। देश विभिन्न विचारधारा वाले लोगों का देश है। हम हिंसा नहीं प्यार से काम करते हैं। देश में अलग धर्म है, अलग जात है लेकिन कांग्रेस सबको लेकर चलती है। छतीसगढ़ की सरकार आपके सामने एक उदाहरण है। कांग्रेस की सरकार ने जाे काम छतीसगढ़ में किया वही काम कांग्रेस की महागठबंधन की सरकार झारखंड में करेगी।
सोनिया-राहुल व शिबू सोरेन के नारे लगे
इस दौरान सोनिया-राहुल के साथ-साथ शिबू सोरेन व हेमंत, तेजस्वी के भी नारे लगे। झारखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह ने अपना भाषण देना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने सामान्य परिवार के प्रत्याशी को मौका दिया है। उन्हें भारी मतों से जीताईए। यहां छोटी-छोटी पार्टियां आपका ध्यान भटकाने के लिए लड़ रही हैं। इसलिए हमारे महागठबंधन के प्रत्याशी को जीताईए। परिवर्तन की लहर इस झारखंड में चल रही है।