Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

अब देश भाजपा का सच सुनेगा और फिर अपने मन की बात नरेंद्र मोदी को बताएगा: राहुल गांधी

Rahul Gandhi

Rahul Gandhi

सीवान। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने शुक्रवार को बिहार में जारी मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा।

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने दावा किया कि भाजपा नेता घबराए हुए हैं क्योंकि “नरेंद्र मोदी सरकार चुनाव आयोग की मदद से वोट चुराते पकड़ी गई है।” सीवान में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार में किसी भी कीमत पर वोट चोरी नहीं होने दी जाएगी।

इस मौके पर महागठबंधन के नेताओं के साथ कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया भी मौजूद रहे। उन्होंने भी ‘वोट चोरी’ के खिलाफ आवाज बुलंद की।

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा हमला करते हुए कहा, “नरेंद्र मोदी, सुनिए – हम किसी को भी संविधान पर हमला नहीं करने देंगे। अभी हमने महादेवपुरा की चोरी पकड़ी है। आने वाले दिनों में हम और भी जगहों की चोरी देश को दिखाने वाले हैं।” उन्होंने आगे कहा कि हरियाणा, महाराष्ट्र और कर्नाटक सहित कई राज्यों में “चोरी” हुई है, जिसे जनता के सामने लाया जाएगा।

राहुल गांधी ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि इसीलिए भाजपा के सारे नेता “ऊपर नीचे जंप कर रहे हैं।” उन्होंने जोड़ा कि अब देश इनका सच सुनेगा और फिर देश अपने मन की बात नरेंद्र मोदी को बताएगा।

भाजपा आपके वोट चुराकर चुनाव जीतती रही है: राहुल गांधी (Rahul Gandhi) 

गांधी (Rahul Gandhi) ने दावा किया, “भाजपा आपके वोट चुराकर चुनाव जीतती रही है। अब हम उन्हें ऐसा नहीं करने देंगे। उन्होंने पिछले साल के लोकसभा चुनावों के बाद महाराष्ट्र की मतदाता सूची में एक करोड़ फर्जी मतदाताओं के नाम जोड़े… यह एक सिद्ध तथ्य है।”

उन्होंने कहा कि ‘वोट चोरी’ के जरिए दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों और गरीबों के अधिकार छीने जा रहे हैं। इसे रोकने के लिए हमें एकजुट होना होगा। नरेंद्र मोदी ‘वोट चोरी’ करके चुनाव जीतते हैं, लेकिन हम बिहार में एक भी वोट चोरी नहीं होने देंगे। बिहार ‘वोट चोरी’ नहीं होने देगा।

उन्होंने कहा कि ‘वोट चोरी’ बाबा साहेब अंबेडकर जी के संविधान पर हमला है। नरेंद्र मोदी, सुनिए – हम किसी को भी संविधान पर हमला नहीं करने देंगे।

ये बड़का झूठा पार्टी है: तेजस्वी यादव

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार लोकतंत्र की जननी है और यही से ये लोकतंत्र को खत्म करने की कोशिश कर रहे है। ये बड़का झूठा पार्टी है।

उन्होंने कहा कि मोदी जी का झूठ इस देश का भूत है। मोदी जी झूठ के मैन्युफैक्चरर हैं, डिस्ट्रीब्यूटर हैं। अब चाचा तो इतनी बार पलटी मार चुके हैं कि वो चकरा गए हैं। इनसे सरकार नहीं चल पाएगी। ये सरकार अब बदलनी है।

Exit mobile version