• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राहुल गांधी ने खाली किया सरकारी बंगला, बोले- सच बोलने की चुकाई कीमत

Writer D by Writer D
22/04/2023
in राष्ट्रीय, नई दिल्ली
0
Rahul Gandhi

Rahul Gandhi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। लोकसभा सदस्यता समाप्त किए जाने के बाद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने शनिवार को 12, तुगलक लेन के सरकारी आवास को पूरी तरह खाली कर आवास की चाभी अधिकारियों को सौंप दी है।

इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि उन्होंने सच बोलने की कीमत चुकाई है और आगे भी सच के लिए हर कीमत चुकाने को तैयार हैं। राहुल ने कहा कि यह घर उन्हें देश की जनता ने दिया था। वह जनता को धन्यवाद देते हैं। कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि वह अब अपनी मां सोनिया गांधी के आवास पर रहेंगे। राहुल आज जब अपना घर खाली करने पहुंचे थे तो उनकी मां सोनिया गांधी और बहन प्रियंका गांधी के साथ पार्टी के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे।

उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी को सूरत की एक अदालत ने 2019 के एक मानहानि मामले में दोषी ठहराया था। जिसके एक दिन बाद उन्हें लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य घोषित कर दिया गया था। संसद सदस्य न होने के कारण ही राहुल गांधी से सरकारी बंगला खाली करने को कहा गया था।

हीट वेव से निपटने को तैयार योगी सरकार

लोकसभा आवास समिति ने राहुल गांधी को सरकारी बंगला खाली करने के लिए बीते दिनों नोटिस दिया था। इसी नोटिस का जवाब देते हुए राहुल ने कहा था कि वह 12, तुगलक लेन के सरकारी बंगले को बिना किसी पूर्वाग्रह के आदेश का पालन करते हुए उसे खाली कर देंगे।

बंगला खाली करने के लिए राहुल को एक माह का समय दिया गया था। जिसके बाद आज उन्होंने आवास खाली कर दिया। राहुल गांधी को 2004 में लोकसभा सांसद चुने जाने के बाद 12, तुगलक लेन बंगला आवंटित किया गया था। तब से वह इसी आवास में रह रहे थे।

Tags: delhi newsNational newsrahul gandhi
Previous Post

हीट वेव से निपटने को तैयार योगी सरकार

Next Post

पीएम मोदी को आत्मघाती बम से उड़ाने की धमकी, केंद्रीय एजेंसी अलर्ट

Writer D

Writer D

Related Posts

Chhath-Modi
राजनीति

छठ गीत में गूँजा पीएम मोदी का नाम, बिहार की महिलाओं ने लगाया भक्तिमय सुर

24/10/2025
Imran Masood
Main Slider

भगत सिंह को बताया हमास… इमरान मसूद के बयान पर मचा हंगामा

24/10/2025
CM Dhami
राजनीति

उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाए युवा- सीएम

23/10/2025
Uma Bharti
Main Slider

झांसी से करेंगी लोकसभा की रणभूमि में प्रवेश, उमा भारती का ऐलान

22/10/2025
Savin Bansal
Main Slider

उत्तराखंड की रजत जयंती पर्व, नई ऊर्जा, नए संकल्प, 03 से 09 नवंबर तक मनाएंगे रजत जयंती सप्ताह

22/10/2025
Next Post
PM Modi

पीएम मोदी को आत्मघाती बम से उड़ाने की धमकी, केंद्रीय एजेंसी अलर्ट

यह भी पढ़ें

modi government

बैंक डूबने पर ग्राहकों को जरूर मिलेंगे 5 लाख, जमकर्ताओं को मिली सुरक्षा : मोदी

12/12/2021
Arrested

पुलिस मुठभेड़ में चार बदमाश गिरफ्तार

31/03/2023
ED

ED ने रोज वैली मामले में 304 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

01/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version