• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

एक हफ्ते बाद रिस्टोर हुआ राहुल गांधी का twitter अकाउंट, इस वजह से हुआ था लॉक

Writer D by Writer D
14/08/2021
in Main Slider, ख़ास खबर, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
rahul gandhi

rahul gandhi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

ट्विटर ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का अकाउंट रिस्टोर कर दिया है। दिल्ली की नौ साल की रेप पीड़िता के परिजनों की तस्वीर पोस्ट करने के बाद ट्विटर ने राहुल गांधी का अकाउंट अस्थायी तौर पर सस्पेंड कर दिया था।

फिर इसे लॉक कर दिया गया था। सूत्रों के मुताबिक यह तस्वीर साझा करने के लिए कांग्रेस के जिन अन्य नेताओं के ट्विटर हैंडल लॉक किए गए थे, उन्हें भी रिस्टोर कर दिया गया है।

कांग्रेस के एक पदाधिकारी ने बताया कि राहुल गांधी के साथ ही पार्टी के कुछ अन्य नेताओं ने भी यह तस्वीर साझा की थी। इन नेताओं के ट्विटर हैंडल भी ट्विटर ने लॉक कर दिए थे। सभी हैंडल अनलॉक हो गए हैं। गौरतलब है कि राहुल गांधी और अन्य पार्टी नेताओं के हैंडल लॉक होने के बाद कांग्रेस ने भी ट्विटर पर हमला बोला था। कांग्रेस ने राहुल गांधी का ट्विटर हैंडल पहले अस्थायी रूप से सस्पेंड और फिर लॉक किए जाने की जानकारी दी थी।

TMC नेता की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी खंगाल रही है पुलिस

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपना ट्विटर हैंडल अनलॉक किए जाने के ठीक एक दिन पहले वीडियो स्टेटमेंट जारी कर ट्विटर पर निशाना साधा था। राहुल गांधी ने कहा था कि एक कंपनी के रूप में देश की राजनीति तय करने का काम ट्विटर कर रहा है जो लोकतांत्रिक ढांचे पर हमला है। उन्होंने ट्विटर पर बरसते हुए कहा था कि ये केवल मेरी आवाज बंद करने की बात नहीं, करोड़ों लोगों को चुप कराने का मामला है।

राहुल गांधी इतने पर ही नहीं रुके। उन्होंने कहा कि ट्विटर के इस कदम से पता चलता है कि वह न्यूट्रल प्लेटफॉर्म नहीं है। राहुल गांधी ने ट्विटर को पक्षपाती प्लेटफॉर्म बताते हुए आरोप लगाया था कि ये वही सुनता है जो मौजूदा सरकार कहती है। राहुल गांधी के रेप पीड़िता बच्ची के परिजनों संग तस्वीर ट्वीट करने पर मचे बवाल को लेकर पीड़िता की मां ने कहा था कि उन्हें कोई आपत्ति नहीं है।

Tags: rahul gandhirahul gandhi account restore
Previous Post

TMC नेता की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी खंगाल रही है पुलिस

Next Post

विदेशी मुद्रा भंडार 88.9 करोड़ डॉलर बढ़कर रिकॉर्ड 621.46 अरब डॉलर पर

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

बिहार के नौजवान को मस्त और माफिया को पस्त कर देगी एनडीए सरकार- योगी आदित्यनाथ

08/11/2025
CM Yogi held a rally in Pipra assembly constituency
बिहार

अपने-अपने क्षेत्र के कुख्यात सरगना हैं कांग्रेस, राजद, ए माले व इनके सहयोगी: सीएम योगी

08/11/2025
CM Yogi held a public rally in support of NDA candidate Pramod Kumar.
Main Slider

लालटेन की धुंधली रोशनी नहीं, अब एलईडी के उजाले में चमकेगा बिहार: योगी आदित्यनाथ

08/11/2025
PM Modi will inaugurate projects on Uttarakhand's silver jubilee.
Main Slider

उत्तराखंड रजत जयंती पर PM Modi करेंगे परियोजनाओं का उद्घाटन

08/11/2025
Mukhyamantri Special Health Assistance Scheme
राजनीति

मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना बन रही लोगों के लिए संजीवनी

08/11/2025
Next Post

विदेशी मुद्रा भंडार 88.9 करोड़ डॉलर बढ़कर रिकॉर्ड 621.46 अरब डॉलर पर

यह भी पढ़ें

Kalonji

हर बीमारी की दवा है कलौंजी, फायदे जान चौंक जाएंगे

10/06/2023
azam khan

आजम खान को सपा ने दिया रामपुर का टिकट, यहां देखें 159 प्रत्याशियों की सूची

24/01/2022
delhi crime

‘दिल्ली क्राइम’ ने जीता इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स 2020

24/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version