• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हरयाणा में दिखा राहुल गांधी का निराला अंदाज, लिया जलेबी-पकौड़ी का स्वाद, खाई चूल्हे की रोटी

Writer D by Writer D
02/10/2024
in राजनीति, राष्ट्रीय, हरयाणा
0
rahul gandhi

rahul gandhi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सोनीपत। हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं, इसी क्रम में मंगलवार को चुनावी सभाएं करने पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के अलग-अलग अंदाज देखने को मिले। उन्होंने बहादुरगढ़ में मशहूर पकौड़े खाए। गोहाना में मातूराम हलवाई की दुकान पर बनी फेमस जलेबी का स्वाद लिया और सोनीपत में एक ग्रामीण परिवार के घर भोजन किया। मंगलवार को राहुल ने हरियाणा चुनाव में बहादुरगढ़, खरखौदा, सोनीपत, गन्नौर और गोहाना विधानसभा क्षेत्र में रोड शो किया।

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) मंगलवार सुबह सबसे पहले बहादुरगढ़ पहुंचे। वे सीधे पकौड़ा चौक आए। यहां उनका स्वागत किया गया। इस दौरान एक समर्थक ने राहुल को पकौड़े दिए। राहुल (Rahul Gandhi) ने पकौड़े खाए और तारीफ भी की। उसके बाद वे सोनीपत पहुंच गए। वहां रोड शो किया और गन्नौर के गांव से होकर गुजरे।

‘जहां दूध-दही का खाणा, यो है म्हारा हरियाणा’

‘हरियाणा विजय संकल्प यात्रा’ के दौरान नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi ने कई परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं।

हमारा वादा है- हम हरियाणा की खुशियां वापस लेकर आएंगे। pic.twitter.com/NpEgsgvjih

— Congress (@INCIndia) October 1, 2024

राहुल (Rahul Gandhi) का काफिला बड़वासनी गांव पहुंचा। वहां उन्होंने एक घर में खाना खाया। परिवार की महिलाओं ने राहुल के लिए चूल्हे पर दाल, सूखी सब्जी और रोटियां बनाईं। चटनी तैयार की गई। राहुल को लस्सी भी परोसी गई। राहुल ने महिलाओं से बात की। उसके बाद वे गोहाना पहुंचे। वहां नई सब्जी मंडी में किसानों ने राहुल (Rahul Gandhi) को चावल भेंट किया और बताया कि ये आपकी मेहनत का फल है। ये चावल उसी पौध से तैयार हुआ है, जिसे उन्होंने मदीना गांव में लगाया था।

प्रियंका को मिठाई में जलेबी पसंद

बाद में राहुल (Rahul Gandhi)  को गोहाना की फेमस मातूराम की जलेबी खिलाई गई। राहुल का कहना था कि बहन प्रियंका को मिठाई में जलेबी पसंद है। मुझे दूसरी मिठाई पसंद है। लेकिन जब मैंने ये जलेबी खाई तो यकीनन अपने जीवन में इससे बेहतरीन जलेबी कभी नहीं खाई। राहुल ने तुरंत प्रियंका को फोन से मैसेज किया और बताया कि तुम्हारे लिए गोहाना की जलेबी लेकर आएंगे। राहुल (Rahul Gandhi) ने प्रियंका को भेजे गए मैसेज को पढ़कर सुनाया। राहुल ने दीपेंद्र हुड्डा और बजरंग पूनिया के साथ एक गिलास लस्सी के साथ खाना खाया। सोनीपत से कांग्रेस सांसद सतपाल ब्रह्मचारी भी मौजूद थे।

पुणे के बावधान में हेलीकॉप्टर क्रैश, दो पायलट समेत तीन की मौत

कांग्रेस ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक मिनट लंबा वीडियो शेयर किया है। इसमें कांग्रेस नेता दीपेंद्र सिंह हुड्डा और बजरंग पुनिया के साथ राहुल गांधी (Rahul Gandhi) बड़वासनी गांव में एक गरीब परिवार के घर गये। वहां घर की महिलाएं पारंपरिक गीत गाकर स्वागत करती हैं। वीडियो के अनुसार, खाना मिट्टी के ‘चूल्हे’ पर पकाया जाता है और महिलाएं ‘रोटियां’ और सब्जियां तैयार करती हैं।

हरियाणा में 90 सीटों पर चुनाव हो रहा है। 5 अक्टूबर को मतदान होना है। 8 अक्टूबर को नतीजे आएंगे।

Tags: Haryana electionsNational newsrahul gandhisonipat news
Previous Post

पुणे के बावधान में हेलीकॉप्टर क्रैश, दो पायलट समेत तीन की मौत

Next Post

गांधी जी के नेतृत्व में चला आजादी का आंदोलन अंग्रेजों के राज को समाप्त करने में रहा सफलः सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
राजनीति

सीएम धामी ने हल्द्वानी में 147 करोड़ 28.56 लाख की 40 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया

28/02/2026
CM Bhajan lal Sharma
राजनीति

राजस्थान सरकार ने तीन शहरों के बदल दिए नाम, माउंट आबू अब होगा आबूराज

28/02/2026
air india
Main Slider

इज़राइल में एयरस्पेस बंद, तेल अविव जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट दिल्ली लौटी

28/02/2026
Bagaha-Patliputra Intercity Express passes over broken track
क्राइम

टूटी पटरी से गुजरी बगहा-पाटलिपुत्र इंटरसिटी एक्सप्रेस, ड्राइवर की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला

28/02/2026
Balloon with PIA written on it found in Jammu
क्राइम

जम्मू में LoC पर मिला PIA लिखा गुब्बारा, सर्च ऑपरेशन शुरू

28/02/2026
Next Post
CM Yogi paid homage to Bapu and Lal Bahadur Shastri

गांधी जी के नेतृत्व में चला आजादी का आंदोलन अंग्रेजों के राज को समाप्त करने में रहा सफलः सीएम योगी

यह भी पढ़ें

Shaktikanta Das

सेंट्रल बैंकिंग ने RBI गवर्नर शक्तिकांत दास को ‘गवर्नर ऑफ द ईयर’ अवॉर्ड से नवाजा

14/06/2023
cm dhami

सीएम धामी ने ऐतिहासिक जीत के लिए चंपावत की जनता का किया धन्यवाद

03/06/2022
सीएम योगी CM Yogi

विपक्ष किसानों के कंधे पर बंदूक रख देश के खिलाफ कर रहा है षड्यंत्र : सीएम योगी

13/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version