Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

राहुल-प्रियंका को हिरासत में लिया गया, कांग्रेस नेता का पुलिस पर धक्का-मुक्की का आरोप

Rahul Gandhi

Rahul Gandhi

 

नई दिल्ली। हाथरस गैंगरेप पीड़िता के परिजनों से पैदल मिलने जा रहे थे। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को पुलिस ने यमुना एक्सप्रेस-वे पर हिरासत में ले लिया है। पैदल हाथरस जा रहे राहुल गांधी ने बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि पुलिस ने उनपर लाठीचार्ज किया है और धक्का-मुक्की की है। उन्होंने कहा, ”मैं यह पूछना चाहता हूं कि क्या देश में सिर्फ मोदीजी ही पैदल चल सकते हैं। आम आदमी क्यों नहीं चल सकता है। हमारी गाड़ी को रोका गया, इसलिए हम लोग पैदल चलने लगे।

हाथरस जाने से रोके जाने पर राहुल गांधी ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि उन पर लाठीचार्ज किया गया है। इस दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की झड़प भी हुई है।

Exit mobile version