• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हाथरस पीड़िता के परिवार से मिले राहुल-प्रियंका, बोले- न्याय के लिए हम लड़ेंगे

Desk by Desk
04/10/2020
in Main Slider, ख़ास खबर, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
राहुल-प्रियंका हाथरस में

राहुल-प्रियंका हाथरस में

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी शनिवार को हाथरस पहुंचे। दोनों नेताओं ने यहां पर गैंगरेप पीड़िता के परिवार से मुलाकात की। राहुल और प्रियंका गांधी ने बंद कमरे में पीड़िता के परिवार से मुलाकात की। इस दौरान प्रियंका गांधी ने पीड़िता की मां को गले लगाया और सांत्वना दी। कांग्रेस के दोनों दिग्गज नेतओं ने करीब एक घंटे तक पीड़िता के परिवार से बातचीत की।

परिवार से मुलाकात के बाद प्रियंका गांधी ने कहा कि हम अन्याय के खिलाफ लड़ेंगे। परिवार आखिरी बार अपनी बच्ची का चेहरा नहीं देख पाया। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। कांग्रेस महासचिव ने कहा कि जब तक न्याय नहीं मिलता, तब तक हम लड़ेंगे। परिवार न्यायिक जांच चाहता है।

दिग्विजय सिंह का योगी पर हमला, कहा- गुरु गोरखनाथ के नाम को किया कलंकित

राहुल और प्रियंका गांधी समेत 5 लोगों को हाथरस जाने की अनुमति मिली। यूपी सरकार ने उन्हें इजाजत दी। प्रशासन ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को हाथरस जाने और पीड़िता के परिवार से मिलने की अनुमति कुछ शर्तों पर दी।

बता दें कि हाथरस कांड को लेकर सियासत उफान पर है। दिल्ली से हाथरस जाने के लिए राहुल गांधी पूरे लाव-लश्कर के साथ निकले। राहुल की कार खुद बहन प्रियंका गांधी चला रही थीं।

प्रशासन ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को हाथरस जाने और पीड़िता के परिवार से मिलने की अनुमति कुछ शर्तों पर दी, जिनमें मास्क लगाना और कोरोना से जुड़े अन्य प्रोटोकॉल का पालन करना शामिल है।

बॉयफ्रेंड की हत्या कर शव के किए टुकड़े-टुकड़े, फिर अपने ही पिता से कर ली शादी

इससे पहले राहुल गांधी और प्रियंका गांधी 35 सांसदों के डेलीगेशन के साथ हाथरस के लिए निकले थे। डीएनडी पर यूपी पुलिस ने सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए थे। अपने नेता को देख उत्साहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। डीएनडी पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई।

नोएडा के जॉइंट सीपी लव कुमार डिप्टी कमिश्नर रणवीर सिंह के साथ राहुल गांधी से बात की। डीएनडी पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नियमों और कोविड प्रोटोकॉल की भी जमकर धज्जियां उड़ाईं। दूसरी तरफ, राजधानी लखनऊ में यूपी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को हाउस अरेस्ट कर लिया गया है। लखनऊ के बहुखंडी स्थित लल्लू के आवास पर भी भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

Tags: 24ghante online.comHathras caseNational newsRahul-Priyanka left for Hathrasराहुल-प्रियंका हाथरस के लिए रवानाराहुल-प्रिंयका हाथरस रवानाहाथरस केस
Previous Post

देश की अर्थव्यवस्था में किसानों का महत्वपूर्ण योगदान : रीता जोशी

Next Post

अल्ताफ बुखारी बोले- जम्मू-कश्मीर की महिलाएं ला सकती हैं सकारात्मक बदलाव

Desk

Desk

Related Posts

Gorakhpur's name entered in the Guinness Book for AI awareness
Main Slider

बड़ी खबर! एआई जागरूकता पर गिनीज बुक में दर्ज हुआ गोरखपुर का नाम

15/04/2026
cm yogi
उत्तर प्रदेश

मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में स्थापित हुआ यूपी: मुख्यमंत्री योगी

15/04/2026
CM Dhami
राजनीति

देहरादून में नेशनल टेबल टेनिस चैंपियनशिप का आगाज, सीएम धामी ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

15/04/2026
Anand Bardhan
राजनीति

हर स्कूल में बजेगी वॉटर बेल, हीटवेव से बचाव को सरकार अलर्ट

15/04/2026
CM Dhami
राजनीति

युवा शक्ति ही राष्ट्र निर्माण की असली ताकत : सीएम धामी

15/04/2026
Next Post
अल्ताफ बुखारी

अल्ताफ बुखारी बोले- जम्मू-कश्मीर की महिलाएं ला सकती हैं सकारात्मक बदलाव

यह भी पढ़ें

PM Poshan Yojana

स्कूलों में बदला मिड डे मील मेन्यू, अब हर दिन सब्जी और चार दिन मिलेगी दालयुक्त भोजन

15/08/2023
Diabetes

डायबिटीज में संजीविनी बूटी है कटहल

09/06/2023
Lipstick

लिपस्टिक लगाते समय न करें ये गलती, बन जाएंगी मजाक का पात्र

14/02/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version