Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

पीड़ित परिवार से मिले राहुल-प्रियंका, बोले- परिवार की रक्षा करना यूपी सरकार की जिम्मेदारी

राहुल-प्रियंका

राहुल-प्रियंका

 

हाथरस। हाथरस के चंदपा क्षेत्र में सामूहिक दुष्कर्म की पीड़िता के गांव शनिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा भी पहुंचे। दोनों ने मृतका के परिवार से उनके घर के अंदर जाकर बातचीत की। इस दौरान प्रियंका ने पीड़िता की मां को गले लगा कर ढांढस बढ़ाया। राहुल और प्रियंका से मिलकर पीड़िता का परिवार काफी भावुक हुआ। पूरे घटनाक्रम को सिलसिलेवार तरीके से दोनों को बताया। दोनों ने पीड़िता के परिवार के साथ बंद कमरे में बातचीत की। बातचीत करीब एक घंटे तक चली।

पीड़िता के परिवार से मुलाकात के बाद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि जहां-जहां अन्याय होगा, हम जाएंगे। हमें जाने से कोई भी सरकार नहीं रोक सकती है। उन्होंने कहा कि परिवार न्यायिक जांच के साथ सुरक्षा और डीएम पर कार्रवाई चाहता है।

योगी सरकार ने हाथरस मामले की जांच सीबीआई से कराए जाने के दिए आदेश

प्रियंका ने कहा कि जब तक पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिल जाता, हम अन्याय के खिलाफ लड़ते रहेंगे। प्रियंका बोली कि परिजनों को इस बात का सबसे ज्यादा दुख इस बात का है कि उनको अंत में बेटी का चेहरा तक नहीं देखने दिया गया।

राहुल गांधी ने कहा कि बेटी के साथ गलत बर्ताव हुआ है। परिवार के साथ लगातार खड़ा रहूंगा।  उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार की रक्षा करना यूपी सरकार की जिम्मेदारी है। राहुल-प्रियंका से मिलकर भावुक हुआ परिवार, सिलसिलेवार तरीके से पूरा घटनाक्रम बताया।  इस दौरान आसपास के सभी घरों की छतों पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। अंधेर में डूबे गांव को वाहनों और टार्च की रोशनी से मिला सहारा

न्याय नहीं दिला सकती तो किस काम की है सरकार : प्रियंका गांधी

मथुरा में प्रियंका गांधी ने कहा है कि न्याय नहीं दिला सकती तो सरकार किस काम की है? प्रियंका गांधी दिल्ली से हाथरस जाते समय शनिवार शाम मांट टोल के निकट एक फैसिलिटी सेंटर पर कुछ देर के लिए रुकी थीं और वहां पत्रकारों द्वारा किये सवालों का जवाब दे रही थीं। प्रियंका गांधी ने कहा कि यह दर्दनाक हादसा है। बच्ची की मौत हो गई और उसके बाद परिवारीजनों को इतना प्रताड़ित किया है। वह समझ नहीं सकतीं कि सरकार ऐसा कर सकती है। उन्होंने आरोप लगाया कि अभियुक्तों को सरकार पूरी तरह सपोर्ट कर रही है।

Exit mobile version