Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

राहुल ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, बोले- विजय के लिए एक सत्याग्रही ही काफी

नई दिल्ली। महात्मा गांधी की जयंती पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला है। राहुल गांधी ने अपनी ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट की है, उन्होंने लिखा है- विजय के लिए केवल एक सत्याग्रही ही काफी है। महात्मा गांधी को विनम्र श्रद्धांजलि। बता दें कि, राहुल ने बापू के सत्याग्रह की तुलना किसान आंदोलन से की है।

राहुल ने ट्विटर पर अपलोड की वीडियो

गांधी जयंती पर राहुल गांधी की ओर से ट्विटर पर अपलोड की गई वीडियो में महात्मा गांधी का सत्याग्रह आंदोलन और किसान आंदोलन की वीडियो दिखाई देती है। इस वीडियो में लिखा है- सत्याग्रह तब और अब। असत्य और अन्याय के खिलाफ बापू ने सत्याग्रह किया था, आज अन्नदाता सत्याग्रह कर रहे हैं। साथ ही, वीडियो में किसानों पर हुए लाठीचार्ज के फुटेज दिखाई देते हैं।

https://twitter.com/RahulGandhi/status/1444141998450032646

कृषि कानूनों को लेकर कांग्रेस हमलावर
कृषि कानून बिल को लेकर किसान लंबे समय से प्रदर्शन कर रहे हैं। बीते दिनों किसानों ने भारत बंद का आह्वान भी किया था। इससे पहले भी किसान उग्र प्रदर्शन कर चुके हैं। इस आंदोलन को लेकर कांग्रेस भी सरकार पर हमलावर है और किसानों के साथ कृषि कानून बिल वापस लेने की मांग कर रही है।

1 साल से आंदोलन कर रहे हैं किसान
बता दें कि, केंद्र सरकार के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसान पिछले एक साल से आंदोलन कर रहे हैं। किसान दिल्ली, हरियाणा और पंजाब की सीमाओं पर डेरा डाले हुए हैं। एक साल के भीतर किसान संगठनों और सरकार के बीच कई दौर की बातचीत हुई, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। किसान कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग पर अड़े हुए हैं। इस हफ्ते किसानों ने अपनी मांगों को मनवाने के लिए भारत बंद भी बुलाया था।

Exit mobile version