Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

राहुल का Twitter अकाउंट लॉक, ट्विटर ऑफिस के बाहर यूथ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

Youth Congress protested

Youth Congress protested

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का ट्विटर अकाउंट लॉक होने के बाद कांग्रेस आगबबूला है। सोमवार को यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में ट्विटर के दफ्तर के बाहर प्रदर्शन किया।

यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास की अगुवाई में ये प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस का आरोप है कि ट्विटर ने सरकार के दबाव में राहुल गांधी का अकाउंट लॉक किया है।

यूथ कांग्रेस के अकाउंट से ट्वीट किया गया है कि राहुल गांधी ने हमेशा से सच का साथ दिया है। गलत तरीके से राहुल गांधी का टि्वटर अकाउंट किसके कहने पर लॉक किया गया? जवाब दीजिए, ट्विटर।

मानसून सत्र: हंगामे के बीच लोकसभा में तीन विधेयक पारित, तीन पेश

आपको बता दें कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने हाल ही में नई दिल्ली में 9 वर्षीय पीड़िता के माता-पिता से मुलाकात की थी। इसी मुलाकात की तस्वीर राहुल गांधी द्वारा पोस्ट कर दी गई थी। ट्विटर की ओर से पहले राहुल गांधी का ये ट्वीट हटाया गया और बाद में अकाउंट लॉक कर दिया गया।

कांग्रेस के मुताबिक, पहले राहुल गांधी के अकाउंट को सस्पेंड किया गया और उसके बाद अब उसे लॉक कर दिया गया है। हालांकि, राहुल गांधी इस दौरान अन्य मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे इंस्टाग्राम और फेसबुक पर लगातार एक्टिव हैं।

Exit mobile version