• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दिल्ली चुनाव के बीच भगवंत मान के आवास पर छापेमारी, AAP बोली- हार सामने देख, कांप उठी भाजपा

Writer D by Writer D
30/01/2025
in राजनीति, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
CM Bhagwant Mann

CM Bhagwant Mann

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Elections) के बीच पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) के दिल्ली स्थित घर कपूरथला हाउस पर गुरुवार को चुनाव आयोग (Election Commission) की टीम तलाशी लेने पहुंची है। कपूरथला हाउस के बाहर बड़ी संख्या में सुरक्षाबल तैनात हैं।

मान (CM Bhagwant Mann) के घर पहुंचे रिटर्निंग ऑफिसर ओपी पांडे ने कहा कि हमें पैसे बांटने की शिकायत मिली है। हमें 100 मिनट में शिकायत का निपटारा करना है। हमारी FST यहां आई थी, जिसे अंदर नहीं जाने दिया गया। मैं उनसे अनुरोध करने आया हूं कि हमें एक कैमरापर्सन के साथ अंदर जाने दिया जाए। पैसे बांटने की शिकायत cVIGIL ऐप पर मिली थी।’

AAP ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि हार सामने देख, कांप उठी भाजपा। भाजपा की दिल्ली पुलिस पंजाब के CM भगवंत मानजी के दिल्ली के घर पर रेड करने पहुंच गई है। भाजपा वाले दिन दहाड़े पैसे, जूते, चादर बांट रहे हैं। मगर पुलिस और चुनाव आयोग की आंखों पर तो भाजपाई पट्टी बंधी है।

सीएम आतिशी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, “दिल्ली पुलिस भगवंत मान जी के दिल्ली के घर पर रेड करने पहुंच गई है। बीजेपी वाले दिन दहाड़े पैसे, जूते, चद्दर बांट रहे हैं- वो नहीं दिखता। बल्कि एक चुने हुए मुख्यमंत्री के निवास पर रेड करने पहुंच जाते हैं। वाह री बीजेपी!दिल्ली वाले 5 तारीख़ को जवाब देंगे!”

महाकुम्भ में वाटर एटीएम से बटन दबाते ही मिल रहा फ्री आरओ पानी, श्रद्धालुओं ने जताया आभार

AAP ने एक वीडियो शेयर कर आरोप लगाया कि बिजवासन सीट से भाजपा उम्मीदवार कैलाश गहलोत अपने चुनाव ऑफिस में लोगों को पैसे बांट रहे हैं। भाजपा उम्मीदवार के कार्यालय में खुलेआम लाखों रुपये वोट ख़रीदने के लिये गिने जा रहे हैं। पुलिस और चुनाव आयोग में हिम्मत है तो गृह मंत्री अमित शाह के घर पर रेड करे।

इस बीच, चुनाव आयोग ने कपूरथला हाउस में किसी भी तरह की छापेमारी की खबरों का खंडन किया है। सूत्रों ने  बताया कि छापेमारी जांच एजेंसियों द्वारा की जाती है। यह चुनाव आयोग के अधिकार क्षेत्र का हिस्सा नहीं है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग किसी भी तरह की जांच प्रक्रिया में हस्तक्षेप नहीं करता है।

Tags: cm bhagwant manndelhi elections
Previous Post

महाकुम्भ में वाटर एटीएम से बटन दबाते ही मिल रहा फ्री आरओ पानी, श्रद्धालुओं ने जताया आभार

Next Post

महाकुम्भ दुर्घटना की जांच के लिए न्यायिक आयोग ने कार्यभार संभाला

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
राजनीति

मुख्यमंत्री धामी ने गंगा कॉरिडोर परियोजना एवं लघु जल विद्युत के लिए प्रदान की वित्तीय स्वीकृति

28/03/2026
Noida International Airport
Main Slider

ऐतिहासिक क्षण: जेवर से पहली उड़ान, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल व सीएम योगी ने किया लखनऊ का सफर

28/03/2026
CM Yogi
Main Slider

योगी जी लायो जेवर में एयरपोर्ट…

28/03/2026
CM Dhami met Union Minister Ashwini Vaishnav
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय मंत्री से भेंट कर रेल एवं ‘डिजिटल कुम्भ 2027’ पर की चर्चा

28/03/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य का लॉन्चपैड बनेगा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्टः मुख्यमंत्री योगी

28/03/2026
Next Post
Maha Kumbh Accident

महाकुम्भ दुर्घटना की जांच के लिए न्यायिक आयोग ने कार्यभार संभाला

यह भी पढ़ें

The Crew

इस दिन रिलीज होगी करीना-तब्बू और कृति सैनन की फिल्म The Crew

02/07/2023
CM Dhami

आपदा प्रभावित व्यापार संघ के प्रतिनिधि मंडल ने सीएम धामी से की मुलाकात

01/02/2023

सीएम योगी के दो दशक के अथक संघर्ष की परिणीत है गोरखपुर खाद कारखाना

01/12/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version