Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

रेलवे ने की आरआरबी एनटीपीसी और ग्रुप डी भर्ती परीक्षा तिथि की घोषणा

RRB NTPC

RRB NTPC

नई दिल्ली| रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने मंगलवार को एनटीपीसी (नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी) और ग्रुप डी (लेवल-1) भर्ती परीक्षा की घोषणा कर दी। रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) विनोद कुमार यादव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बताया कि एनटीपीसी के 35000 से ज्यादा पदों के लिए 28 दिसंबर से परीक्षाएं शुरू होंगी और मार्च के अंत तक संपन्न होंगी। उन्होंने बताया कि ग्रुप डी (लेवल-1) के 1.03 लाख से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए 15 अप्रैल 2021 से जून 2021 के बीच परीक्षाएं कराईं जाएंगी। कुल 1,40,640 पदों के लिए 2 करोड़ 44 लाख आवेदन आए थे।

आरआरबी चेयरमैन ने कहा कि स्टेनो एवं अध्यापकों के 1663 पदों (मिनिस्ट्रियल और आइसोलेटेड कैटेगरी) के लिए 15 से 18 दिसंबर के बीच सीबीटी (कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट) आयोजित होगा। न्यूज एजेंसी वार्ता की खबर के मुताबिक विनोद कुमार यादव ने कहा कि रेलवे के लिए जिन कर्मचारियों की भर्ती की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है उन्हें निश्चित रूप से नियुक्ति दी जाएगी और अगस्त 2021 तक उनका प्रशिक्षण भी पूरा हो जाएगा।

इयान चैपल ने ICC से की ‘स्विच हिट’ शॉट पर बैन लगाने की अपील

आरआरबी एनटीपीसी चयन प्रक्रिया:

Exit mobile version