Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

अवैध संबंधों के चलते हुई थी रेल कर्मी की हत्या, दो गिरफ्तार

arrested

arrested

दो दिन पूर्व हुए रेलकर्मी भोले की हत्या का खुलासा पुलिस ने सोमवार को कर दिया है। अवैध संबंधों के चलते रेलकर्मी की हत्या हुई थी। पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपित की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त ईंट, मृतक का पैन कार्ड व आधार कार्ड बरामद किया गया है।

पुलिस अधीक्षक नगर अखिलेश भदौरिया ने सोमवार को घटना का खुलासा करते हुए बताया कि 18 दिसंबर को गांव सिहोराबाजे के जंगल मे कूड़े के ढेर के पास हरदोई निवासी रेलकर्मी भोले का शव मिला था। सिर पर चोट लगा हुआ था। मृतक के पुत्र संतोष की तहरीर के आधार पर थाना मूंढापाण्डे पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था।

थाना मूढापांडे पुलिस ने कथित घटना का सफल अनावरण कर हत्या के आरोपित मुढापांडे निवासी मुकेश व सुरेन्द्र को गिरफ्तार किया। पूछताछ अभियुक्त मुकेश ने बताया कि उसके पिता प्रकाश रेलवे लाइन पर कूड़ा बीनने का काम करते थे। वहीं पर उनकी दोस्ती रेलकर्मी भोले से हो गयी थी। करीब 8-10 वर्ष पहले से भोले का मुकेश के घर पर आना जाना था। भोले कभी-कभी रात को उसके घर पर रुक जाता था। मुकेश की मां उसे खाना खिलाती थी और उसकी सेवा भी करती थी।

उसकी मां भी भोले के सरकारी कमरे पर आती—जाती रहती थी। धीरे-धीरे पूरे गांव में यह चर्चा हो गया कि उसकी की मां का भोले के साथ अवैध सम्बन्ध है। मुकेश ने बताया कि उसने खुद अपनी मां को भोले के साथ एक दो बार आपत्तिजनक स्थिति में देखा था । यह बात मुकेश के सारे भाई-बहनों को पता थी। मुकेश अपने मामा के घर सम्भल में रहकर मजदूरी का काम करता था उसकी दोस्ती सुरेन्द्र सैनी से थी। मुकेश ने भोले को मारने का मन पहले से बना रखा था और 14 दिसंबर को वह एक शादी में रामपुर आया था। भोले उस दिन मुकेश के घर पर ही था।

शादी से वापस आते समय रास्ते में ही अपने गांव के सामने सड़क पर ही उतर गया और उसने सुरेन्द्र से कहा था कि भोले को घर से प्लाट की तरफ बुला लाओ आज इसका काम तमाम कर देते हैं। वह गांव के बाहर प्लांट के पास ही रुक गया। इसके बाद सुरेन्द्र भोले को लेकर प्लाट पर पहुंचा, जहां तीनों ने मिलकर शराब पी। भोले को नशे में करने के बाद मुकेश ने उसे नीचे से गिराया और उसकी पैंट की बेल्ट से गला दबा दिया। बाद में दोनों ने आलू के खेत में लेकर भोले की की गर्म पाजामी से गला दबाया। बाद में भी भोले की सांस चल रही थी। इस पर मुकेश ने पास में पड़ी ईंट उठाकर भोले के सिर पर कई वारकर मार डाला। पुलिस ने आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Exit mobile version