Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

हरिद्वार कुंभ -2027 के लिए रेलवे ने की तैयारियां

Haridwar Kumbh

Haridwar Kumbh

हरिद्वार। हरिद्वार में 2027 अर्द्धकुंभ (Haridwar Kumbh) को लेकर रेलवे विभाग बड़ी तैयारियों में लगा है। रेलवे ने कुम्भ के प्रमुख स्नान पर्वों पर लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ को संभालने के लिए कई बड़े फैसले लिए हैं।

अर्द्धकुंभ मेले (Haridwar Kumbh) को लेकर की जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लेने आई उत्तर रेलवे मुरादाबाद मंडल की मंडलीय रेल प्रबंधक विनीता श्रीवास्तव ने बताया कि हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर एक स्थायी होल्डिंग एरिया सहित कुल पांच होल्डिंग एरिया विकसित किए जाएंगे, जिनकी क्षमता करीब 19 हजार श्रद्धालुओं की होगी। इसके अलावा हरिद्वार सहित अन्य निकटवर्ती रेलवे स्टेशनों पर बफर जोन, वैकल्पिक निकास मार्ग और अतिरिक्त सुविधाएं भी विकसित की जा रहीं हैं।

उन्होंने बताया कि इस बार कुंभ मेले में भीड़ प्रबंधन के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित कैमरों और आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल किया जाएगा। रेलवे स्टेशनों और होल्डिंग एरिया में लगाए जाने वाले ए आई कैमरे श्रद्धालुओं की संख्या और मूवमेंट का रियल टाइम आकलन करेंगे, जिससे भीड़ नियंत्रण में मदद मिलेगी। रेलवे और मेला प्रशासन के बीच बेहतर तालमेल के लिए कुंभ मेले के लिए अलग से रेलवे मेलाधिकारी की नियुक्ति भी कर दी गई है।

डीआरएम विनीता श्रीवास्तव ने बताया कि हरिद्वार और आसपास के कुल 11 रेलवे स्टेशनों को कुंभ कार्ययोजना में शामिल किया गया है। सामान्य दिनों में चलने वाली 33 जोड़ी ट्रेनों के अलावा प्रमुख स्नान पर्वों पर करीब 15 अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनों के संचालन की प्रारंभिक योजना तैयार की गई है। जरूरत पड़ने पर इनकी संख्या और बढ़ाई जा सकती है। किया।

Exit mobile version