• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बदला यूपी में मौसम का मिजाज, 34 जिलों में बारिश का अलर्ट

Writer D by Writer D
03/06/2025
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Heavy Rain

Heavy Rain

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

यूपी में मौसम मंगलवार सुबह एक बार फिर करवट ली है। जहां लखीमपुर खीरी में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश (Rain) हुई। तो वहीं लखनऊ में भी सुबह से ही बादलों की आवाजाही जारी रही औ मौसम सुहावना बना रहा। वहीं, आगरा और कानपुर समेत कई जिलों में बादल छाए हुए हैं और तेज हवाएं चल रही हैं।

मौसम विभाग ने 34 जिलों में बारिश (Rain) का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पाकिस्तान में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से यह बदलाव देखने को मिल रहा है। यह सिस्टम राजस्थान होते हुए यूपी में पहुंच रहा है।

बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि इस साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण पश्चिमी यूपी में तेज हवाओं और बारिश का असर दिखेगा।इसका असर धीरे-धीरे पूर्वांचल तक पहुंचेगा। मंगलवार को पूरे यूपी में बारिश की संभावना है। इसके साथ ही अगले 3 दिनों तक यही मौसम बना रहेगा। बारिश से तापमान में 4 डिग्री तक गिरावट आने का अनुमान है।

भ्रष्टाचार के खिलाफ धामी सरकार का बड़ा एक्शन, हरिद्वार भूमि घोटाले में 2 IAS समेत 12 अफसर सस्पेंड

लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह ने बताया कि प्रदेश में सोमवार से ही छिटपुट बारिश (Rain) शुरू हो गई थी। खासकर तराई के इलाकों में बारिश से तापमान में दो से चार डिग्री की गिरावट आई है। मंगलवार को पूरे प्रदेश में बादलों की आवाजाही और बारिश के आसार बने हुए हैं। हालांकि, 6 जून से एक बार फिर गर्मी बढ़ने लगेगी और तापमान में 3 से 5 डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है।

इस बीच, केरल में मानसून इस बार 24 मई को ही पहुंच गया था, जो सामान्य तारीख से 8 दिन पहले है। मौसम विभाग ने पहले अनुमान जताया था कि यूपी में मानसून 15 से 16 जून के बीच पहुंच सकता है, लेकिन अब इसके पहुंचने में 7 से 10 दिन की देरी हो सकती है। माना जा रहा है कि जून के आखिरी सप्ताह में ही मानसून यूपी पहुंचेगा।

गौरतलब है कि मानसून का असर यूपी में काफी महत्वपूर्ण होता है। राज्य के किसान इसके आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं ताकि खरीफ फसलों की बुआई सही समय पर शुरू हो सके। मानसून देरी से आने पर खेतों की सिंचाई और फसल उत्पादन पर भी असर पड़ सकता है। लेकिन इस बीच बारिश और तेज हवाओं से आम लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत जरूर मिली है। मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।

Tags: Lucknow Newsup newsweather forecastWeather Report
Previous Post

भ्रष्टाचार के खिलाफ धामी सरकार का बड़ा एक्शन, हरिद्वार भूमि घोटाले में 2 IAS समेत 12 अफसर सस्पेंड

Next Post

पूर्वोत्तर में बाढ़ की स्थिति पर मुख्यमंत्री धामी सक्रिय, फोन पर ली अपडेट

Writer D

Writer D

Related Posts

UPITS
उत्तर प्रदेश

UPITS 2025 : ODOP प्रदर्शनी में उत्पादों के जरिए हर जिला बताएगा अपनी पहचान, अपनी कहानी

20/09/2025
Paddy
उत्तर प्रदेश

पश्चिमी यूपी में पहली अक्टूबर से होगी धान खरीद

20/09/2025
CM Yogi inaugurated the Gomti Book Festival.
उत्तर प्रदेश

अच्छी पुस्तक हमारी योग्य मार्गदर्शक और जीवन का पथप्रदर्शक : योगी आदित्यनाथ

20/09/2025
CM Yogi
Main Slider

पहले बेटियां थीं असुरक्षित, अब खुद गढ़ रही हैं अपना भविष्य : सीएम योगी

20/09/2025
Notorious criminal Balram Thakur killed in encounter
Main Slider

अनिल दुजाना गैंग का कुख्यात बदमाश बलराम ठाकुर ढेर, 50 हजार का था इनामी

20/09/2025
Next Post
CM Dhami

पूर्वोत्तर में बाढ़ की स्थिति पर मुख्यमंत्री धामी सक्रिय, फोन पर ली अपडेट

यह भी पढ़ें

Aishwarya Not Celebrate Aaradhya Birthday

अभिषेक बच्चन इस साल नहीं मनाएंगे धूमधाम से बेटी आराध्या बच्चन का बर्थडे

16/11/2020
shot

कार सवार बदमाशों ने बीच सड़क बाइक सवार को मारी गोली, वीडियो वायरल

19/11/2020
drowning

स्नान के दौरान गंगा में दो डूबे, एक की मौत

27/06/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version