• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी इन जिलों में बारिश का अलर्ट, मौसम में बदलाव के आसार

Writer D by Writer D
09/12/2024
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Heavy Rain

Heavy Rain

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। दिल्ली में रविवार शाम हुई बारिश (Rain) ने ठंड बढ़ा दी है। अब ऐसा ही कुछ सोमवार को यूपी में देखने को मिल सकता है। दरअसल, सोमवार की सुबह राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में बादल छाए रहे और रविवार शाम से ठंडी हवा चल रही है। पछुआ हवाओं के असर से मौसम में बदलाव के आसार हैं।

लखनऊ स्थित आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजधानी में बादलों की आवाजाही दिखाई देगी। जिससे दिन के समय तापमान में गिरावट के आसार हैं। हालांकि, रात के समय तापमान में दो डिग्री तक उछाल देखने को मिल सकता है।

रविवार को दिन का तापमान 1.1 डिग्री की उछाल के साथ 26.8 और रात का पारा 0.1 डिग्री की बढ़त के साथ 9.5 डिग्री सेल्सियस रहा। बुधवार को पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद न्यूनतम पारे में फिर से गिरावट आएगी और ठंड बढ़ेगी।

दिल्ली-NCR में बारिश ने बढ़ाई सर्दी, अब बढ़ेगा ठंड का कहर

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ अब मध्य पाकिस्तान में साइक्लोनिक सर्कुलेशन के रूप में सक्रिय हो रहा है। इसके असर से गरज चमक के साथ जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी यूपी, उत्तराखंड में 15 दिसंबर तक बारिश हो सकती है। इस दौरान घना कोहरा छाए रहने की भी संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी यूपी के सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, सम्भल, बदायूं, रामपुर और बरेली में बारिश की के आसार हैं।

इसके अलावा, पीलीभीत, शहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, बहराइच, श्रावस्ती, गोण्डा, अयोध्या, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, अम्बेडकरनगर, बस्ती, वाराणसी, मिर्जापुर, गोरखपुर, महाराजगंज, संत कबीर नगर, कुशीनगर, देवरिया, मऊ, बलिया, गाजीपुर, चन्दौली व सोनभद्र में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

Tags: Lucknow NewsRain alertweather forecastWeather Report
Previous Post

बीजेपी की पूर्व सांसद साध्वी प्रज्ञा की मां का निधन, लंबे समय से थी बीमार

Next Post

यूपी की पशु संपदा की गुणवत्ता सुधरेगी और दूध भी बढ़ेगा

Writer D

Writer D

Related Posts

Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

अनुपमा जायसवाल जी पार्टी की एक कर्मठ और समर्पित नेत्री: उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद

28/04/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

पीएम मोदी नए भारत के निर्माता, ‘विरासत से विकास’ को दी नई रफ्तार: योगी

28/04/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, कहा- योगी आदित्यनाथ हैं भ्रष्टाचार की कमर तोड़ने वाले मुख्यमंत्री

28/04/2026
CM Yogi
Main Slider

पुलिस में एक लाख नई भर्ती इसी वर्ष: मुख्यमंत्री

28/04/2026
PM Modi
Main Slider

27/04/2026
Next Post
Veterinary colleges

यूपी की पशु संपदा की गुणवत्ता सुधरेगी और दूध भी बढ़ेगा

यह भी पढ़ें

mukhtar ansari

मुख्तार अंसारी की बढ़ी मुश्किलें, विधानसभा सदस्यता रद्द कराएगी योगी सरकार

07/04/2021
कामधेनु पीठ की स्थापना

यूपी के विश्वविद्यालयों में कामधेनु पीठ स्थापना का आग्रह, गोसेवा आयोग के अध्यक्ष ने लिखा पत्र

29/12/2020
gold

शादियों के सीजन में फिर सस्ता हुआ सोना

28/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version