• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

करवा चौथ के चांद पर लगा बारिश का ग्रहण, बिगड़ा मैच का स्वाद

Writer D by Writer D
24/10/2021
in Main Slider, ख़ास खबर, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
Heavy Rain

Heavy rain

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देश में जहां करवा चौथ का त्योहार मनाया जा रहा है तो वहीं वर्ल्ड कप में भारत-पाकस्तान के मैच पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं।

हालांकि, दिल्ली-एनसीआर में मौसम के बिगड़ने से दोनों पर असर पड़ने की आशंका है। दिल्ली और उससे सटे कुछ इलाकों में रविवार देर शाम को तेज हवाओं के साथ बारिश की शुरुआत हो गई। इससे करवा चौथ पर दिखने वाले चांद में देरी हो सकती है। साथ ही, तेज बारिश के चलते डीटीएच के सिग्नल्स में भी दिक्कत आ सकती है और भारत-पाकिस्तान के प्रसारण में खलल पड़ सकता है। वहीं, कई जगह बिजली जाने की समस्या के चलते भी मैच में खलल पड़ने लगा है।

दिल्ली से सटे गाजियाबाद में भी रविवार शाम को अचानक मौसम बदल गया। कुछ इलाकों में बारिश शुरू हो गई तो कई जगह हवाओं की गति में भी वृद्धि हो गई। दिल्ली के कई इलाकों में भी झमाझम बारिश होने लगी। मौसम विभाग ने भी दिनभर बादलों की आवाजाही के बीच देर शाम तक हल्की बारिश होने का अनुमान जताया था। ऐसे में करवा चौथ का व्रत रखने वाली महिलाओं को चांद के दीदार का जहां बेसब्री से इंतजार है, वहीं मन में यह सवाल भी उठ रहा है कि बादलों के बीच चांद कैसे दिखाई देगा।

केंद्र सरकार की सभी योजनाओं में अव्वल है उत्तर प्रदेश : योगी आदित्यनाथ

तेज बारिश के साथ ही रविवार शाम को बादलों की भी गरज सुनाई देने लगी। हवाओं की गति भी बढ़ गई। मौसम विभाग ने बताया था कि रविवार को दिन में बादल छाए रहने के साथ शाम के समय कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाओं के चलने का भी अनुमान जताया गया था। शाम होते ही मौसम विभाग का प्रिडिक्शन सही हो गया और बारिश शुरू हो गई।

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 18-19 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। मौसम विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में भी मौसम बदल सकता है और मध्यम बारिश हो सकती है।

Tags: delhi newsKarwa ChauthNational newsrain
Previous Post

केंद्र सरकार की सभी योजनाओं में अव्वल है उत्तर प्रदेश : योगी आदित्यनाथ

Next Post

भारत पोलियो मुक्त फिर भी सावधानी बरतने की जरूरत : संयुक्ता भाटिया

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami and Mahendra Bhatt felicitated Nitin Nabeen
Main Slider

देवभूमि पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का भव्य स्वागत, सीएम धामी व महेंद्र भट्ट ने किया अभिनंदन

28/05/2026
CM Dhami
राजनीति

उत्तराखंड में सौर ऊर्जा क्रांति की रफ्तार तेज, धामी ने जारी की ‘सौर जागरूकता स्मारिका’

28/05/2026
Twisha Sharma case
Main Slider

ट्विशा शर्मा केस में CBI ने पहली बड़ी कार्रवाई, सास गिरिबाला सिंह को किया अरेस्ट

28/05/2026
AAP leader Jaipal Singh Bau
Main Slider

AAP नेता जयपाल सिंह बाऊ को सरेआम गोली मारी, पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप

28/05/2026
CM Dhami
राजनीति

उत्तराखंड पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का मुख्यमंत्री धामी ने किया स्वागत

28/05/2026
Next Post

भारत पोलियो मुक्त फिर भी सावधानी बरतने की जरूरत : संयुक्ता भाटिया

यह भी पढ़ें

Police Encounter

पुलिस अभिरक्षा से भागा बदमाश मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार

16/01/2022
arrested

मुठभेड़ में घायल हुए तीन शातिर बदमाश, गिरफ्तार

02/08/2021
Shivshankar Bharti

काशी के संत श्री शिवशंकर भारती का 108 वर्ष की आयु में निधन, PM मोदी ने जताया शोक

08/04/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version