Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

आसमान से हुईं मछलियों की बारिश, जानें किस राज्य में हुई ये दुर्लभ घटना

rain of fish

rain of fish

हैदराबाद। तेलंगाना के जगतियल कस्बे में बारिश के दौरान आसमान से मछलियों की भी वर्षा (Rain of fish) हुई है। सड़कों, घरों, छतों और गलियों में आसमान से मछलियां गिरी हैं। मछली की बारिश (Rain of fish) के वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं। आसमान से जीवों का गिरना एक बेहद दुर्लभ प्राकृतिक प्रक्रिया है। तेलंगाना में इस तरह की घटना संभवतः पहली बार दर्ज की गई है।

जगतियल कस्बे के साई नगर इलाके के लोगों के लिए यह घटना हैरान करने वाली थी। ये घटना तभी होती है जब छोटे जलीय जीव जैसे मेंढक, केकड़े और मछलियां वाटर स्पाउट्स (Water Spouts) में फंसकर आसमान की ओर चली जाती है, फिर उसके खत्म होने पर जमीन पर गिरती हैं। वाटर स्पाउट्स तब बनते हैं जब हवा पानी के ऊपर टॉरनैडो बनाता है। इन्हें आमतौर पर जल बवंडर कहा जाता है।

इस इलाके में पिछले कुछ दिनों से काफी ज्यादा बारिश हो रही है। काफी बड़े इलाके में बाढ़ जैसी स्थिति भी बनी हुई है। जीवों का आसमान से गिरना अत्यधिक दुर्लभ प्राकृतिक घटना है, जो बेहद उपयुक्त परिस्थितियां बनने पर ही संभव है।

भारी बारिश से शहर में मचा हाहाकार, बाढ़ ने ले ली 83 लोगों की जान

मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अगर तेज बारिश से पहले जल बवंडर बनता है तो इसमें फंसकर छोटी मछलियां और मेंढक आसमान में चले जाते हैं। जैसे ही बवंडर हल्का या कमजोर पड़ता है वैसे ही जीव नीचे गिरने लगते हैं।

Exit mobile version