• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हिमाचल प्रदेश में बारिश का कहर, कहीं टूटे पुल तो कहीं बह गई सड़क

Writer D by Writer D
10/07/2023
in Main Slider, राष्ट्रीय, हिमाचल प्रदेश
0
Himachal Pradesh

Himachal Pradesh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

शिमला। उत्तर भारत के अलग-अलग इलाकों में बारिश (Rain) की वजह से जो मंजर देखने को मिल रहा है वह डरावना है। कहीं पुल टूट रहा है, कहीं सड़क बह गई है तो कहीं मकान-दुकान सब ढह रहे हैं। हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में पिछले दो दिनों से लगातार बरसात हो रही है, मौसम विभाग ने सोमवार को लेकर भी अलर्ट जारी किया है। इस बीच कई ऐसी तस्वीरें, वीडियो सामने आए हैं जो बारिश के कहर की कहानी कहते हैं। सबसे बुरा हाल हिमाचल प्रदेश में हुआ है, जहां पहाड़ों-नदियों से पानी बाहर निकलकर शहरी इलाके में आ गया है।

समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के थुनाग इलाके में रविवार को बादल फटने की वजह से तबाही हुई है। यहां पहाड़ से टूटे पेड़ शहर के बाजार में आ गए हैं, पानी के तेज बहाव के कारण हर जगह हालात खराब हो गए हैं। हिमाचल प्रदेश के ही कुल्लू में भी हालात ठीक नहीं हैं, बस स्टैंड पूरी तरह से पानी में समा गया है।

बता दें कि हिमाचल प्रदेश में सोमवार को भी तेज बारिश (Heavy Rain) की संभावना है और मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। इस बीच मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने लोगों से घरों में रहने की अपील की है। हिमाचल सीएम का कहना है कि वह सभी लोगों से अगले 24 घंटे घरों में ही रहने की अपील करते हैं, किसी भी इमरजेंसी के लिए लोग 1100, 1070 और 1077 नंबर पर कॉल कर सकते हैं।

भारी बारिश से बढ़ रहा यमुना का जलस्तर, दिल्ली पर मंडराया बाढ़ का खतरा

राज्य में तैयारी को लेकर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का कहना है कि हमारी पुख्ता तैयारी है, जहां लोग फंसे हुए हैं उन्हें सुरक्षित जगह पर पहुंचाया जा रहा है। पीने का पानी और खाने की व्यवस्था करना भी हमारी प्राथमिकता में हैं।

सीएम ने कहा कि इसे आपदा घोषित किया जाना चाहिए, बाढ़ से काफी नुकसान हुआ है हमने जीवन में पहली बार ऐसे हालात देखे हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी ने मुझसे बात की है, केंद्र की ओर से हर संभव मदद का भरोसा दिया है।

Tags: Heavy rainhimachal pradesh newsNational newsRain alertShimla News
Previous Post

किंडरगार्टन में सिरफिरे ने बरपाया कहर, बच्चियों समेत छह की हत्या

Next Post

भारी बारिश के चलते इन जिलों में 16 जुलाई को बंद रहेंगे स्कूल, यलो अलर्ट जारी

Writer D

Writer D

Related Posts

Agniveer Recruitment
Main Slider

अग्निवीर CEE एडमिट कार्ड जारी करने की तारीखों का ऐलान, देखें एग्जाम का पूरा शेड्यूल

06/05/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने वन क्लिक के माध्यम से साढ़े सात लाख से अधिक पेंशनर्स के खाते में भेजी पेंशन

06/05/2026
CM Mohan Yadav
राजनीति

‘इंडिया से भारत: एक प्रवास’ किताब का CM मोहन यादव ने किया विमोचन

06/05/2026
Farooq Abdullah
Main Slider

ब्लास्ट होते रहते हैं, नई बात नहीं… पंजाब धमाके पर फारूक अब्दुल्ला का विवादित बयान

06/05/2026
Main Slider

Met Gala 2026 : Karan Johar ने ग्लोबल डेब्यू में बिखेरा बॉलीवुड फैशन का जलवा

06/05/2026
Next Post
Rain

भारी बारिश के चलते इन जिलों में 16 जुलाई को बंद रहेंगे स्कूल, यलो अलर्ट जारी

यह भी पढ़ें

टीम इंडिया दुनिया की नंबर वन टेस्ट टीम

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ब्रिस्बेन में होगा चौथा टेस्ट मैच

11/01/2021
Sushant Sister Shweta Singh Kirti

CBI की जांच के बीच श्वेता की अपील- ‘एकजुट रहो! हमारी एकता ही हमारी ताकत है’

29/09/2020
arrested

बहन की हत्यारोपित भाई को गिरफ्तार कर भेजा जेल

15/04/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version