Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

राज कुंद्रा केस: बयान दर्ज कराने क्राइम ब्रांच ऑफिस पहुंची शर्लिन चोपड़ा

Sherlyn Chopra

Sherlyn Chopra

पोर्नेग्राफी केस में एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा को मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच ने आज (6 अगस्त) पूछताछ के लिए बुलाया था। शर्लिन बयान दर्ज कराने के लिए प्रॉपर्टी सेल ऑफिस पहुंच गई हैं। क्राइम ब्रांच शर्लिन से ये जानना चाहती हैं कि क्या गैंग ने उन्हें पोर्न फिल्मों के लिए अप्रोच किया था और राज कुंद्रा का क्या रोल है।

बता दें कि पोर्नोग्राफी केस में पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार किया है। एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा भी न्यायिक हिरासत में हैं। पुलिस ने उन्हें 19 जुलाई को 2 घंटे की पूछताछ के बाद अरेस्ट किया। राज कुंद्रा पर अश्लील फिल्में बनाने और उन्हें ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने का आरोप है। पुलिस के मुताबिक, राज कुंद्रा को इस मुख्य आरोपी बताया जा रहा है। इस केस में पुलिस हर छोटी चीज पर बारीकी से ध्यान दे रही है।

पोर्नोग्राफी केस में राज कुंद्रा के लिए मुश्किलें बढ़ सकती हैं। इस केस में राज कुंद्रा की कंपनी वियान के चार एम्प्लॉय गवाह बने हैं। क्राइम ब्रांच सूत्रों के मुताबिक, मजिस्ट्रेट के सामने उनके बयान दर्ज किए गए। कोर्ट में मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज बयान बेहद अहम सबूत हैं। चार गवाह में अकाउंटेंट, फाइनेंस ऑफिसर और दो टैक्निकल टीम के सदस्य हैं। चारों कर्मचारियों (अब गवाह) ने राज कुंद्रा की कंपनी के कामकाज की डिटेल्स दी हैं। इस केस में क्राइम ब्रांच और गवाह की तलाश कर रही है।

पोर्नोग्राफी केस: शर्लिन चोपड़ा को पुलिस ने भेजा समन, आज होगी पूछताछ

वहीं खबरों के मुताबिक, शर्लिन, ने राज कुंद्रा की एप के लिए काम किया है। शर्लिन चोपड़ा का राज कुंद्रा की फर्म आर्म्सप्राइम मीडिया के साथ कॉन्ट्रैक्ट था। शर्लिन के पूर्व वकील चरणजीत चंद्रपाल ने बताया कि शर्लिन अपना ऐप चलाती थीं। लेकिन ये एप अच्छा नहीं कर रहा था। इसके कुछ समय बाद शर्लिन की राज कुंद्रा से मुलाकात हुई। राज कुंद्रा ने शर्लिन के साथ कॉन्ट्रैक्ट किया। शर्लिन एप के लिए कंटेंट उपलब्ध कराती थीं। राज कुंद्रा ने शर्लिन चोपड़ा से कहा था कि उन्हें प्रॉफिट का 50% मिलेगा। इस एग्रीमेंट पर राज ने खुद साइन किए थे। इससे अच्छी कमाई हुई, लेकिन फिर बाद में शर्लिन के ऐसा लगा कि उन्हें एग्रीमेंट के अनुसार पैसे नहीं मिल रहे। इसलिए उन्होंने ये कॉन्ट्रैक्ट खत्म कर लिया।

वहीं शर्लिन ने राज पर कई आरोप लगाए हैं। शर्लिन का दावा है कि राज कुंद्रा ने ही उन्हें एडल्ट फिल्मों के बिजनेस में धकेला है। राज ने उन्हें एडल्ट कंटेंट में काम करने को कहा था। पहले एक रोल ऑफर किया गया फिर बाद में एडल्ट कंटेंट बनाने को कहा।

Exit mobile version