Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

राज कुंद्रा की बढ़ी मुशिकलें, शिकायत करने थाने पहुंची शर्लिन

शर्लिन चोपड़ा राज कुंद्रा के खिलाफ मुंबई पुलिस से शिकायत करने जुहू पुलिस स्टेशन पहुंची हैं। शिल्पा शेट्टी के हस्बैंड राज कुंद्रा के खिलाफ शिकायत दर्ज करने के लिए मॉडल शर्लिन चोपड़ा अपने अधिवक्ता के साथ मुंबई के जुहू पुलिस थाने पहुंची हैं।

वहीं, शर्लिन चोपड़ा का कहना है कि, राज कुंद्रा ने उनके काम के रूपये अभी तक नहीं दिए हैं इसी संबंध में वो मुंबई पुलिस में राज कुंद्रा के विरुद्ध FIR दर्ज करना चाहती हैं।

CM पुष्कर ने शहीद जवान सोनित के पार्थिव शरीर पर पुष्पचकर अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

शर्लिन चोपड़ा शिल्पा शेट्टी के हस्बैंड राज कुंद्रा के विरुद्ध जबरदस्ती घर में घुसने और किस करने जैसे गंभीर आरोप लगा चुकी हैं। शर्लिन ने दावा किया है कि, उन्हें एडल्ट इंडस्ट्री में लाने वाले राज कुंद्रा ही थे। 2019 से वो राज के एडल्ट ऐप के लिए कंटेंट बना रही हैं। इसी के चलते राज एक बार उनके घर में घुस आए तथा शर्लिन के साथ जबरदस्ती करने का प्रयास किया।

दरअसल, राज कुंद्रा पोर्न फिल्मों तथा कंटेंट के प्रोडक्शन को लेकर बीते काफी समय से मुंबई पुलिस के निशाने पर थे। उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार किया था। जिसके बाद उन्हें जमानत पर रिहा किया गया है। वो फिलहाल अपने घर पर हैं और मुकदमे का ट्रायल फेस कर रहे हैं। पुलिस को मॉडल्स की शिकायत मिलने के बाद राज कुंद्रा के खिलाफ जांच शुरू की थी।

Exit mobile version