Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

दशहरे पर राजा भैया ने किया शस्त्र पूजन, वीडियो में दिखें सैकड़ों हथियार

Raja Bhaiya

Raja Bhaiya

कुंडा। यूपी के प्रतापगढ़ जिले की कुंडा विधानसभा सीट से विधायक और जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया (Raja Bhaiya) विजयादशी पर्व एक बार फिर सुर्खियों में हैं। विजय दशमी पर उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में राजा भैया (Raja Bhaiya) अपने बेंती स्थित राजभवन में शस्त्र पूजन करते नजर आ रहे हैं। वीडियो की सबसे खास बात यह है कि एक बड़ी मेज पर 200 से अधिक हथियार सजे हुए दिख रहे हैं। इनमें बंदूकें और अन्य असलहे शामिल हैं।

इसमें छोटे से लेकर बड़े हथियार भी शामिल थे। हालांकि किसके कितने हथियार थे इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। बतादें कि विजयी दशमी के दिन शस्त्रों की पूजन की परंपरा सनातन धर्म में लंबे समय से चली आ रही है। राजा भैया (Raja Bhaiya) भी इस तरह का अनुष्ठान हर साल करते हैं।

राजा भैया (Raja Bhaiya) ने किया शस्त्र पूजन

राजा भैया (Raja Bhaiya) का यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। कुछ लोग इसे धार्मिक परंपरा मानकर देख रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर इस वीडियो ने एक पुराने विवाद को फिर से ताजा कर दिया है।

बताते चलें कि कुछ समय पहले उनकी पत्नी रानी भानवी सिंह ने आरोप लगाया था कि राजा भैया (Raja Bhaiya) के पास अवैध असलहों का जखीरा मौजूद है। उन्होंने इस मामले में गृहमंत्री अमित शाह से लिखित शिकायत भी की थी। ऐसे में दशहरे पर सामने आया यह वीडियो उनके आरोपों को फिर से सुर्खियों में ला रहा है।

फिलहाल, इस मामले को लेकर प्रशासन की ओर से किसी तरह की आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद यह मुद्दा एक बार फिर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा का विषय बन गया है।

Exit mobile version