• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राजा भैया को मिला रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण, बोले- मेरे लिए सौभाग्य की बात

Writer D by Writer D
17/01/2024
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, प्रतापगढ़
0
Raja Bhaiya

Raja Bhaiya received invitation for pran pratishtha

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश की कुंडा विधानसीट से बाहुबली विधायक और पूर्व मंत्री रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया (Raja Bhaiya) को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा (Ramlalla Pran Pratishtha) का निमंत्रण मिला है। उन्हें 22 जनवरी के कार्यक्रम का निमंत्रण पत्र विश्व हिंदू परिषद (VHP) के सदस्यों ने दिया है।

बीते दिन खिचड़ी भोज के मौके पर खुद राजा भैया (Raja Bhaiya) ने सार्वजनिक रूप से इस बात की पुष्टि की। साथ ही उनके सोशल मीडिया अकाउंट से भी एक तस्वीर पोस्ट की गई है जिसमें वह वीएचपी के लोगों द्वारा निमंत्रण पत्र स्वीकार करते हुए नजर आ रहे हैं।

इसको लेकर विधायक और जनसत्ता के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजा भैया (Raja Bhaiya) ने कुंडा में कहा कि 2024 का वर्ष एक लिहाज से काफी ऐतिहासिक है। 500 वर्षों बाद भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बन रहा है, जिसमें रामलला सरकार विराजमान होंगे। सौभाग्य की बात है कि उसका निमंत्रण मुझे मिला है।

पूरे कुंडा की तरफ से दर्शन करूंगा: राजा भैया (Raja Bhaiya)

राजा भैया (Raja Bhaiya) ने आगे कहा कि 22 तारीख को मैं वहीं रहूंगा। हालांकि, उस दिन काफी भीड़ होगी। निमंत्रण पत्र से दर्शन में आसानी होगी। मैं अकेले रामलला का दर्शन नहीं करूंगा बल्कि पूरे परिवार की तरफ से, पूरे कुंडा की तरफ से दर्शन करूंगा। सभी के लिए प्रभु से आशीर्वाद मांगूंगा। ये हम सबके लिए ऐतिहासिक और मंगलमय पर्व है।

प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान का दूसरा दिन, आज गर्भगृह में पधारेंगे रामलला

मालूम हो कि रामलला का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम 22 जनवरी को होने जा रहा है। उस दिन पीएम मोदी समेत तमाम वीआईपी खास मेहमान होंगे। इस भव्य कार्यक्रम में देश-विदेश की कई हस्तियां शामिल होने वाली हैं। हजारों लोगों को श्री राम जन्मभूमि मंदिर ट्रस्ट की ओर से न्योता दिया जा रहा है। प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरी अयोध्या नगरी को सजाया जा रहा है।

Tags: pran pratishthapratapgarh newsRaja bhaiyaram mandirramlalla pran pratishthaup news
Previous Post

इतने रुपए सस्ता हो सकता है पेट्रोल-डीजल, जल्द हो सकता है ऐलान

Next Post

22 जनवरी को धामी सरकार कर सकती है सार्वजनिक अवकाश की घोषणा

Writer D

Writer D

Related Posts

cm yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने भर्ती प्रक्रिया को बनाया स्मार्ट, ओटीआर से बढ़ेगी पारदर्शिता

14/07/2026
The aroma of UP's herbal tea reached America and Europe
उत्तर प्रदेश

यूपी की हर्बल टी की सुगंध पहुंची अमेरिका-यूरोप

14/07/2026
Vishwa Yuva Kaushal Diwas
उत्तर प्रदेश

विश्व युवा कौशल दिवस पर बुधवार को लखनऊ में सजेगा कौशल, रोजगार और नवाचार का महाकुंभ

14/07/2026
Launch of the Bhuli programme
Main Slider

‘भुली’ कार्यक्रम का शुभारंभ: उत्तराखंड की 150 महिला उद्यमियों को मिलेगा तकनीकी, वित्तीय और विपणन सहयोग

14/07/2026
cm dhami-PM Modi
Main Slider

केंद्र से उत्तराखंड को ₹451.63 करोड़ की बड़ी सौगात, पूंजीगत विकास परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार

14/07/2026
Next Post
CM Dhami

22 जनवरी को धामी सरकार कर सकती है सार्वजनिक अवकाश की घोषणा

यह भी पढ़ें

किसान देश के विकास की रीढ़, दुनिया का पेट भरते हैं : ज्योतिरादित्य सिंधिया

04/02/2021
kareena kapoor

करीना कपूर कोरोना पॉजिटिव, एक्ट्रेस की बेस्ट फ्रेंड भी आई चपेट में

13/12/2021
AKTU

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय में सेमेस्टर परीक्षाएं शुरू

09/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version