Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

राजस्थान : निर्माणाधीन टांका ढ़हा, मलबे में दबने से तीन श्रमिकों की मौत

निर्माणाधीन टांका ढ़हा

निर्माणाधीन टांका ढ़हा

राजस्थान में बाड़मेर जिले के गिड़ा तहसील के भारतसिंह दर्जियों की ढ़ाणी में निर्माणाधीन टांका के ढ़हने से मलबे में दबने से तीन श्रमिकों की मौत हो गयी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत निर्माणाधीन इस टांके के निर्माण का कार्य चल रहा था। इसी दौरान अचानक टांका भरभरा कर ढ़ह गया। इससे मिट्टी के नीचे तीन श्रमिक दब गये।

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी

हादसे की सूचना पर पुलिस एवं प्रशासन के आलाअधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर जेसीबी मशीन से मिट्टी हटवाने का कार्य शुरू किया।

करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद मिट्टी में से श्रमिकों के शव निकाले गये। मृतकों की पहचान अचलदान, पेमाराम एवं दलाराम के रूप में की गयी।

Exit mobile version