Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

राजीव वर्मा बने बस्ती मंडल के मंडल अध्यक्ष

सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापर मण्डल सिद्धार्थनगर के राजीव वर्मा को बस्ती मंडल के मंडल अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा द्वारा मनोनीत किया गया है। उक्त पदाधिकारी के मनोनीत की घोषणा बर्डपुर में केएलजे पैलेस में आयोजित अभिनंदन समारोह के दौरान प्रदेश संयुक्त महामंत्री कन्हैया लाल अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर प्रदेश संयुक्त महामंत्री कन्हैया लाल अग्रवाल ने संगठन को सम्बोधित करते हुए कहा कि व्यापारियों के हित की लड़ाई के लिए उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल हमेशा से आगे रहा है। उन्होंने कहा कि व्यापारी देश की रीढ़ है। व्यापारी हमेशा देश और समाज हित में कार्य करते हैं। इस अवसर पर नव नियुक्त बस्ती मंडल के मंडल अध्यक्ष ने कहा कि व्यापारी आर्थिक युग में राष्ट्र देश को विकसित करने के लिए कृतसंकल्प हैं। संगठन ने हमेशा व्यापारियों को एकजुट करने और उनकी समस्याओं का समाधान करने का प्रयास किया है। संगठन व्यापारियों के प्रति समर्पित रहती है। इस दौरान सूरज त्रिपाठी जिला अध्यक्ष हिंदू महासभा, धर्मवीर सिंह, आकाश सिंह, रामविलास मौर्य, अजय सिंह, विशाल, पवन कुमार वर्मा, राजकुमार वर्मा, सर्वेश वर्मा, वीरेंद्र जायसवाल, जितेंद्र वर्मा, बलराम,शकील सहित भारी संख्या में व्यापार मंडल के पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Exit mobile version