Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

मुख्यमंत्री के जनसंपर्क अधिकारी बने राजेश सेठी, शुभचिंतकाें की मिल रहीं बधाइयां

rajesh sethi

rajesh sethi

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पृष्ठभूमि के राजेश सेठी (Rajesh Sethi) पर विश्वास जताते हुए उन्हें अपना जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) नियुक्त किया है।

राजेश सेठी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार के पहले कार्यकाल में भी इसी पद पर नियुक्त थे। सेठी के लंबे अनुभव को देखते हुए इस बार भी उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है। सेठी की नियुक्ति के बाद उन्हें शुभचिंतकों की बधाइयां मिलने का सिलसिला जारी है।

मुख्यमंत्री धामी के नवनियुक्त जनसंपर्क अधिकारी राजेश सेठी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में सम्पर्क विभाग का काम भी देखते आ रहे हैं। सेठी को प्रदेश में भाजपा सरकार के सभी मुख्यमंत्रियों के साथ कार्य करने का लंबा अनुभव है। इसके साथ ही वे केन्द्र में महेन्द्र पाण्डेय और मुख्तार अब्बास नकवी के साथ भी काम कर चुके हैं। हालांकि अभी उनको नियुक्ति का आदेश नहीं मिला है।

प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री नित्यानंद स्वामी के बाद सेठी ने भगत सिंह कोश्यारी, भुवन चंद्र खंडूडी और रमेश पोखरियाल निशंक सरकार में भी पीआरओ,ओएसडी सहित अन्य पदों पर अपने काम का बखूबी निर्वहन कर चुके हैं। सेठी के काम को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस बार भी उन्हें यह जिम्मेदारी दी है।

भूपेश बघेल की रेंज से बाहर हुए टीएस सिंहदेव, टेंशन में छत्तीसगढ़ कांग्रेस

कोश्यारी सरकार में पुष्कर सिंह धामी और राजेश सेठी ने साथ में काम किया हुआ है। इस लिहाज से दोनों एक दूसरे को भली भांति जानते भी हैं। यही कारण है कि मुख्यमंत्री ने एक बार फिर राजेश सेठी को अपनी सरकार में पीआरओ नियुक्त कर दूसरी बार मौका दिया है।

गौरतलब है कि राजेश सेठी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के साथ भाजपा और सरकार के अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर लोगों की समस्याओं का निराकरण के लिए काम करते रहे हैं। संघ के कार्यों में भी हमेशा वे गुडबुक में रहते हैं। संघ की ओर से राजेश सेठी का नाम प्रमुखता से आगे बढ़ाया गया। राजेश सेठी के नियुक्ति बाद संघ परिवार के साथ अन्य लोगों, शुभचिंतकों की ओर से उन्हें लगातार बधाइयां मिल रही हैं।

Exit mobile version