Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

फांसी लगाकर राजगीर ने समाप्त कर ली अपनी जीवनलीला, जांच में जुटी पुलिस

suicide

suicide

लखनऊ। कैसरबाग इलाके में अज्ञात कारणों से राजगीर ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल की छानबीन करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थाना प्रभारी कैसरबाग ने बताया कि शंकरपुरी फूलबाग निवासी 38 वर्षीय ननकू राजगीर था। वह पत्नी सीमा देवी और तीन बच्चों के साथ वीरेन्द्र कुमार आर्य के मकान में पिछले माह ही किराये पर रहने आया था। सोमवार रात्रि ननकू शराब के नशे में धुत होकर आया था। पत्नी से विवाद होने के बाद वह मकान के पहली मंजिल पर बने कमरे में सोने चला गया था।

पांच लाख के गांजे के साथ दो मादक तस्करों को पुलिस ने दबोचा, भेजा जेल

सुबह देर तक कमरे का दरवाजा न खुलने पर बच्चों ने झरोखे से झांक कर देखा था। कमरे की छत पर लगे पंखे में कपड़े के फंदे से ननकू का शव लटक रहा था। पत्नी की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल की छानबीन करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बताया जा रहा है कि मृतक अपने पीछे 3 बच्चे छोड़ गया है। आत्महत्या के कारणों को स्पष्टï करने के लिए पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है।

Exit mobile version