Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

यूपी का मिला नया पुलिस महानिदेशक, राजीव कृष्ण संभालेंगे कमान

Rajiv Krishna became the DGP of UP

Rajiv Krishna became the DGP of UP

योगी आदित्यनाथ सरकार ने 1991 बैच के आइपीएस अधिकारी राजीव कृष्णा (Rajiv Krishna) को उत्तर प्रदेश को नया कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया है। राजीव कृष्णा (Rajiv Krishna) वर्तमान में डीजी विजिलेंस के पद पर तैनात हैं।शनिवार शाम उनके नाम पर मुहर लगी। इसके पहले दिन भर इस बात की चर्चाएं चलती रहीं कि वर्तमान डीजीपी प्रशांत कुमार की सेवाओं का विस्तार किया जा सकता है। वह 31 मई को रिटायर हो रहे हैं।

नहीं मिला प्रशांत कुमार को सेवा विस्तार

डीजीपी प्रशांत कुमार को सेवा विस्तार नहीं मिला है। डीजीपी के चयन के लिए राज्य सरकार ने पिछले वर्ष पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश (उत्तर प्रदेश के पुलिस बल प्रमुख) चयन एवं नियुक्ति नियमावली 2024 को मंजूरी जरूर दी थी, पर उसके तहत अब तक समिति का गठन भी नहीं किया गया है। ऐ

से में प्रशांत कुमार को सेवा विस्तार न मिलने की दशा में डीजी विजिलेंस राजीव कृष्ण (Rajiv Krishna) को डीजीपी का सबसे प्रबल दावेदार माना जा रहा था। वह 1991 बैच के आइपीएस अधिकारी हैं।

सेवा विस्तार की चल रहीं थीं अटकलें

बीते एक सप्ताह से इस बात की अटकलें जोर-शोर से चल रहीं थीं कि वर्तमान डीजीपी प्रशांत कुमार का सेवा विस्तार हो सकता है। सूत्रों से मिली खबरों के अनुसार उनके विस्तार को बिल्कुल आखिरी समय पर घोषित किया जाना था। उसके उलट शासन के द्वारा राजीव कृष्ण को प्रदेश को नया डीजीपी बना दिया गया।

राजीव कृष्ण (Rajiv Krishna) की भरोसेमंद अफसरों में गिनती 

अपने तीन दशक से अधिक लंबे करियर में राजीव कृष्ण ने कई अलग-अलग भूमिकाओं में काम किया है। उनकी छवि एक कर्मठ अधिकारी की रही है। वर्तमान में वे डीजी इंटेलिजेंस और पुलिस भर्ती बोर्ड के चेयरमैन जैसे दो पदों की जिम्मेदारियां एक साथ संभाल रहे हैं। राजीव कृष्ण की गिनती शासन के करीबी और भरोसेमंद अफसरों में होती है।

Exit mobile version