Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

राजकुमार राव ने बताया- दो साल तक फीस भरने के नहीं थे पैसे, कैसे किया अपना गुजारा

Rajkummar Rao

राजकुमार राव

नई दिल्ली। ‘अलीगढ़’, ‘शाहिद’, ‘बरेली की बर्फी’, ‘स्त्री’ और ‘न्यूटन’ जैसी फिल्मों से बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान वाले अभिनेता राजकुमार राव का आज जन्मदिन है। उनका जन्म 31 अगस्त 1984 को गुड़गांव के अहीरवाल में हुआ था। दिल्ली विश्वविद्यालय के आत्माराम सनातन धर्म कॉलेज से ग्रेजुएशन करने के बाद उन्होंने भारतीय फिल्म और टेलिविजन संस्थान से पढ़ाई की और इसके बाद अपनी किस्मत आजमाने मुंबई आ गए।

कोविड अस्पताल के प्रभारी डॉ. राजीव रंजन की कोरोना से मौत, बीआरडी में चल रहा था इलाज

राजकुमार राव को बॉलीवुड में पहला ब्रेक फिल्म ‘रण’, ‘लव सेक्स और धोखा’ और ‘रागिनी एमएमएस’ जैसी फिल्मों से मिला लेकिन उन्हें पहचान फिल्म ‘काई पो छे’ से मिली। फिल्मी करियर के शुरुआत में जब राजकुमार को सफलता नहीं मिली, तो उन्होंने अपनी मां के कहने पर अपने नाम की स्पेलिंग बदल दी और Rajkumar Rao की जगह Rajkummar Rao लिखने लगे। वैसे उनका असली नाम राजकुमार यादव है।

राजकुमार को अपना हर रोल शिद्दत से करने की आदत है। शाहिद में उन्होंने वकील शाहीद आजमी का किरदार ऐसा निभाया कि उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। न्यूटन में वो चुनाव अधिकारी बने तो बरेली की बर्फी में प्रीतम विद्रोही। राजकुमार का हर किरदार एक दूसरे से जुदा रहा। यही वजह है कि आज उनका एक अलग दर्शक वर्ग और इसमें वो सुपरहिट हैं।

फोटोग्राफर ने की आत्महत्या, तीन दिन तक फांसी के फंदे पर झूलता रहा शव

राजकुमार राव ने बताया था कि पैसों की तंगी के चलते उनके अध्यापक ने दो साल तक उनकी फीस भरी थी। मुंबई में वो अपने दोस्त की बाइक से ऑडिशन देने जाया करते थे। वो नहीं जानते थे कि अच्छा दिखने के लिए क्या पहनना होता है। इन सब बातों की परवाह किए बिना राजकुमार चेहरे पर गुलाब जल लगा लेते थे और सोचते थे कि इससे वो अच्छे दिखने लगेंगे।

Exit mobile version