Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

रिटायर्ड ब्रिगेडियर को खुद व्हील चेयर से स्मारक स्थल पर ले गए राजनाथ

रक्षा मंत्री रजनाथ सिंह आज लेह दौरे पर आए हुए हैं। लद्दाख के रेजांग ला में युद्ध स्मारक को नए सिर से बनाया गया है, उसी के उद्घाटन के लिए राजनाथ सिंह आए हैं। उन्होंने 1962 के युद्ध के वीर जवानों को अपनी श्रद्धांजलि भी दी है। अब इस खास मौके पर सोशल मीडिया पर राजनाथ सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में राजनाथ सिंह एक वॉर वेटरेन को खुद व्हील चेयर से स्मारक स्थल तक लेकर जा रहे हैं। अब कहने को वे एक रक्षा मंत्री हैं लेकिन उन्होंने खुद ये जिम्मेदारी लेते हुए उस वॉर वेटरेन को ये सम्मान दिया। वैसे जिस वॉर वेटरेन को राजनाथ सिंह व्हील चेयर से लेकर जा रहे हैं, उनका नाम 13 कुमाऊं रेजिमेंट के ब्रिगेडियर (रिटायर्ड) आरवी जतार हैं। उन्होंने भी 1962 की जंग में अपना पराक्रम दिखाया था। अब उनके उस पराक्रम को सलाम करने के लिए रक्षा मंत्री ने अपना ये अंदाज दिखाया।

वैसे जानकारी के लिए बता दें कि आज जिस युद्ध स्मारक का उद्घाटन किया गया है, वहां पर उन शूरवीरों का नाम भी शामिल है जो पिछले साल गलवान घाटी में चीन संग युद्ध के दौरान शहीद हो गए थे। ऐसे में अब इस स्माकर के जरिए दोनों 1962 और 2020 के शहीदों को याद किया जाएगा।

Exit mobile version