• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रधानमंत्री मोदी ने 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर किया: राजनाथ सिंह

Writer D by Writer D
06/05/2024
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Rajnath Singh

Rajnath Singh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। कांग्रेस पार्टी सालों-साल से गरीबी दूर करने की बात करती रही है। चाहे पंडित जवाहर लाल नेहरू रहे हों या चाहे इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, मनमोहन सिंह रहे हों, जिसने भी सरकार बनाई सभी ने यही कहा कि हम भारत से गरीबी को दूर करना चाहते हैं। भारत की गरीबी दूर नहीं हुई लेकिन यह दावे से कह सकता हूं कि जबसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जिम्मेदारी सम्भाली है, भारत में करिश्मा हुआ है। 10 वर्षों के अंदर ही 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर किए जाने का कारनामा हुआ है। यह बातें रक्षामंत्री एवं लखनऊ लोकसभा से प्रत्याशी राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने लखनऊ पश्चिम क्षेत्र में भाजपा की ओर से आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कही।

भाजपा प्रत्याशी राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने भाजपा कार्यकर्ताओं के स्वागत अभिनंदन पर कहा कि आपने जिस गर्मजोशी के साथ मेरा स्वागत किया है, उसके लिए मैं आप सभी का आभारी हूं। आजादी मिलने से बाद से भारत में लगातार चुनावी सिलसिला चल रहा है, कभी विधानसभा, कभी लोकसभा के चुनाव तो कभी अन्य चुनाव। चुनाव सभी पार्टी जीतना चाहती हैं लेकिन भाजपा ऐसी पार्टी है जो सरकार बनाने के लिए नहीं देश बनाने के लिए चुनाव लड़ती है। पूरे देश में एक साथ विधानसभा और लोकसभा के चुनाव संपन्न होने चाहिए और हम इस काम को अगले 5 साल में पूरा करेंगे।

लखनऊ से सांसद होने पर राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा कि सांसद के नाते मैं जब भी यहां आया हूं, हजारों कार्यकर्ता मिले होंगे तो सभी को मैं स्वयं व्यक्तिगत रूप से मिलने की कोशिश करता हूं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज हिंदुस्तान की नहीं विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। भारत का कद सारी दुनिया में बढ़ा है। पहले अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की बात को गंभीरता से नहीं सुना जाता था। भारत को लेकर कमजोर देश और गरीब देश की अवधारणा बनी हुई थी लेकिन आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत अपने विचार व्यक्त करता है तो सारी दुनिया कान खोलकर सुनती है। भारत बोल क्या रहा है, आज यह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की हैसियत बनी है।

भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि अर्थव्यवस्था और धन दौलत के मामले में भारत 11वें स्थान पर खड़ा था। 2014 से आज 10 वर्षों में जम्प लेकर पांचवें स्थान पर पहुंच गया है। दुनिया के बड़े-बड़े अर्थशास्त्री यह दावा कर रहे हैं वह दिन दूर नहीं है जब भारत 2027 आते-आते टॉप 3 कंट्रीज में आकर खड़ा होगा। रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच जब दोनों देशों के बीच मिसाइल और बम बारूद चल रहे थे, उस वक्त हमारे देश के बहुत से छात्र वहां रहकर पढ़ाई कर रहे थे। उनका जान को वहां खतरा था। तब हमारे प्रधानमंत्री ने दोनों देशों से बात की और 4:30 घंटे के लिए युद्ध रोका गया। वहां रह रहे हमारे भारतीय छात्र सुरक्षित वहां से वापस भारत लाये गये।

लखनऊ के मतदाताओं से अपील करते हुए राजनाथ सिंह (Rajnath Singh)  ने कहा कि मैं आप लोगों से अपील करता हूं, लखनऊ में रहने वाले एक-एक मतदाता मतदान करने के लिए बूथ तक अवश्य जायें। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता अपने क्षेत्र के मतदाताओं से संवाद स्थापित करें और ध्यान रखें कि मतदान वाले दिन एक भी मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न रह जाए।

Tags: lok sabha elections 2024Lucknow NewsRajanth Singhup news
Previous Post

सीएम साय अपने गृह ग्राम बगिया में सपरिवार करेंगे मतदान

Next Post

दो इनामी गौ तस्कर तमंचा व चाकू के साथ गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

AK Sharma
उत्तर प्रदेश

एके शर्मा करेंगे नेशनल अर्बन कॉन्क्लेव में प्रतिभाग

07/11/2025
Anand Bardhan
राजनीति

मुख्य सचिव ने उत्तराखण्ड रजत जयंती समारोह के दौरान होने वाले मुख्य कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया

07/11/2025
Savin Bansal
राष्ट्रीय

पीएम की ड्यूटी में भूल-चूक के लिए कोई स्थान नही, डीएम ने दिये सख्त निर्देश

07/11/2025
CM Vishnu Dev Sai
राजनीति

‘वंदे मातरम्’ स्वतंत्रता संग्राम के दौरान देशभक्ति की सबसे प्रबल प्रेरणा : मुख्यमंत्री

07/11/2025
CM Vishnu Dev Sai
राजनीति

छत्तीसगढ़ बनेगा मध्य भारत का टेक्नोलॉजी और नवाचार हब: सीएम साय

07/11/2025
Next Post
BARC's fake scientist Qutubuddin arrested.

दो इनामी गौ तस्कर तमंचा व चाकू के साथ गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

शाहीर शेख की पत्नी रुचिका कपूर बेबी फ्लॉन्ट करती आई नज़र

27/06/2021
jitan ram manjhi

पूर्व सीएम जीतन राम मांझी की पार्टी ‘हम’ एनडीए में होगी शामिल

02/09/2020
डॉ. हर्षवर्धन

सरकार ने कोरोना के खिलाफ प्रभावी कदम उठाए : हर्षवर्धन

21/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version