• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राजनाथ सिंह ने लद्दाख में किया श्योक टनल का उद्घाटन, सेना का मूवमेंट होगा आसान

Writer D by Writer D
07/12/2025
in Main Slider, राजनीति, राष्ट्रीय, लद्दाख
0
Rajnath Singh inaugurated the Shyok Tunnel

Rajnath Singh inaugurated the Shyok Tunnel

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भारत के बॉर्डर इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए एक और बड़ा कदम उठाया गया है, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने रविवार को लद्दाख में श्योक टनल से बॉर्डर रोड्स ऑर्गनाइजेशन (BRO) के 125 रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया। जानकारी के मुताबिक ये महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स सात राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों को फायदा पहुंचाएंगे।

920-मीटर लंबी कट एंड कवर श्योक टनल भारत की इंजीनियरिंग और तकनीकी प्रगति को दिखा रहा है। ये टनल भूस्खलन और हिमस्खलन वाले इलाकों से सैनिकों और नागरिकों की बिना रुकावट आवाजाही सुनिश्चित करेगी। बाकी के प्रोजेक्ट लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, पश्चिम बंगाल और मिजोरम से जुड़े हैं, जिनमें 28 सड़कें, 93 पुल और चार अन्य रणनीतिक सुविधाएं शामिल हैं।

हम सबके लिए एक Inspiration है

इन प्रोजेक्ट्स का उद्दघाटन करते हुए रक्षा मंत्री (Rajnath Singh) ने कहा, “हमारे जवानों ने हमेशा से, जिस पराक्रम और वीरता का परिचय दिया है, वह अपने आप में हम सबके लिए एक Inspiration है और मैं सही कहूं, तो आज हम जिन Infrastructure Projects का Inauguration कर रहे हैं, यह हमारे उन्हीं वीरों को, राष्ट्र की ओर से श्रद्धांजलि है। इन्हें राष्ट्र को समर्पित करते हुए, मुझे गौरव की अनुभूति हो रही है।”

उन्होंने आगे कहा कि हमारी सेनाओं के बहादुर जवान और आप जैसे, BRO के सभी कर्मी देश के लिए लगातार काम कर रहे हैं। किसी भी मौसम में, किसी भी स्थिति में काम करते रहने की आपकी जो भावना है, उसी का यह परिणाम है कि आज हमारा देश लगातार नई ऊंचाइयां छू रहा है।

श्योक टनल के बारे में बात करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि आज का कार्यक्रम बहुत खास है, क्योंकि आज हम लद्दाख में बनी एक अहम सुरंग का उद्घाटन कर रहे हैं। यह सुरंग दारबुक-श्योक-दौलत बेग ओल्डी रोड पर बनी है और इसकी लंबाई 920 मीटर है।

राजनाथ (Rajnath Singh) ने बताया कि यह सुरंग दुनिया के सबसे मुश्किल और दुर्गम इलाकों में बना एक इंजीनियरिंग अजूबा है। इससे इस स्ट्रेटेजिक एरिया में सालभर अच्छी कनेक्टिविटी मिलेगी। साथ ही, जिस इलाके में भारी बर्फबारी, हिमस्खलन और बहुत ज्यादा ठंड पड़ती है, वहां यह सुरंग सुरक्षा, आवाजाही और खासकर सर्दियों में तेजी से तैनाती की क्षमता को कई गुना बढ़ा देगी।

साथ ही राजनाथ सिंह ने बताया कि आज सिर्फ लद्दाख ही नहीं, बल्कि जम्मू-कश्मीर, चंडीगढ़, राजस्थान, हिमाचल, उत्तराखंड, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, अरुणाचल और मिजोरम में भी कई और प्रोजेक्ट्स देश को समर्पित किए जा रहे हैं। ये सभी 125 प्रोजेक्ट्स मिलाकर लगभग 5,000 करोड़ रुपये के हैं। बीआरओ के इतिहास में एक साथ इतने महंगे प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन आज तक कभी नहीं हुआ।

Tags: Rajnath singh
Previous Post

छठी बार मां बनने वाली है सीमा हैदर, दूसरी बार देगी सचिन के दूसरे बच्चे को जन्म

Next Post

फोन में 24×7 GPS ट्रैकिंग का नया नियम! Apple-Samsung-Google ने जताई कड़ी आपत्ति

Writer D

Writer D

Related Posts

Diarrhea
Main Slider

छोटे बच्चों को लग गए हैं दस्त, इन नुस्खों से मिलेगा आराम

13/03/2026
Dry Skin
Main Slider

AC से त्वचा हो गई है ड्राई, तो अपनाएं ये तरीके

13/03/2026
stamp duty
उत्तर प्रदेश

स्टाम्प-निबंधन विभाग राजस्व संग्रह बढ़ाने के लिए चला रहा विशेष अभियान

12/03/2026
CM Dhami
राजनीति

मिलावटखोरों की अब खैर नहीं: धामी सरकार चलाएगी मासिक जांच अभियान

12/03/2026
CM Vishnudev Sai
राजनीति

बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री

12/03/2026
Next Post
क्या आपके फोन में 24 घंटे ऑन रहेगा GPS? Apple-Samsung-Google क्यों कर रहे विरोध

फोन में 24×7 GPS ट्रैकिंग का नया नियम! Apple-Samsung-Google ने जताई कड़ी आपत्ति

यह भी पढ़ें

Kolkata metro

NEET परीक्षा देने वालों के लिए कोलकाता में आज से मेट्रो रेल की विशेष सेवा को किया शुरू

13/09/2020
इंवेस्टमेंट

जानें इंवेस्टमेंट से पहले निवेश करते समय और किन बातों का रखना होता है ध्यान

19/07/2020
Akshaya Tritiya

दुर्लभ योग में मनाई जाएगी अक्षय तृतीया, प्राप्त होगा दोगुना फल

25/04/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version